UP Breaking News Live: वाराणसी म��ं भवन निर्माण- डिजाइन के लिए IIT का सहयोग लेगी सरकार
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज का भोजपुरी महोत्सव 5 अगस्त को राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा. विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित भोजपुरी महोत्सव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 3-15 अगस्त तक विशेष अभियान
राष्ट्रीय ध्वज डाकघरों में बेचा जाना है. इसको लेकर पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी क्षेत्र, कृष्ण कुमार यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में तिरंगे की बिक्री 1 अगस्त से शुरू हुई है. 13-15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हम एक विशेष अभियान चलाएंगे”
वाराणसी में भवन निर्माण- डिजाइन के लिए IIT का सहयोग लेगी सरकार
वाराणसी में भवन निर्माण और डिजाइन बनाने के लिए IIT BHU का भी सहयोग लिया जाएगा. सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों से कहा है कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था हो. जनता, अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ताओं की गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की जाए. भवनों के निर्माण के बाद चरणबद्ध तरीके से गोरखपुर और वाराणसी में सभी कार्यालयों को शिफ्ट किया जाए.
उत्तर प्रदेश में एलर्ट, मथुरा और अयोध्या में ठीक से निगरानी के आदेश
लखनऊ: सरकार ने जिले के सभी अधिकारियों को खुफिया जानकारी एकत्र करने और दूसरा, रणनीतिक स्थानों पर पर्याप्त रिजर्व रखने के लिए कहा गया है. स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि सभी सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में प्रभावी ढंग से गश्त करने की जरूरत है. ‘मथुरा और अयोध्या में ठीक से निगरानी करने को कहा गया है.
शामली में ARTO की गाड़ी में कुछ युवकों ने GPS लगाया
शामली में ARTO की गाड़ी में कुछ युवकों ने GPS लगा दिया. GPS डिवाइस लगाते युवक CCTV कैमरे में कैद हो गए. गाड़ी पास कराने वाले गैंग के लोगों पर शक है. ARTO ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है. ARTO स्टाफ के लोगों की भूमिका भी संदिग्ध है. मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंदनगर का है.
स्मार्ट सिटी का काम देखने लखनऊ पहुंची वर्ल्ड बैंक की टीम
वर्ल्ड बैंक का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल स्मार्ट सिटी के काम को देखने राजधानी आया है. वहीं लालबाग स्मार्ट सिटी दफ्तर में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव अमृत अभिजात समेत कई वरिष्ठ अफसर मौजूद हैं. अधिकारियों के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के सभी स्मार्ट सिटी का दौरा करेगा.
मायावती ने हरियाणा हिंसा पर जताई चिंता, कहा- पूरी तरह से फेल हो चुकी है कानून व्यवस्था
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा में सांप्रदायिक दंगा भड़कने और गुड़गांव आदि में इसका बिना रोक टोक फैल जाने पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि लोगों की संपत्तियों की भारी हानि होने से यह साबित होता है कि हरियाणा में मणिपुर की तरह ही कानून व्यवस्था ध्वस्त है. वहां का खुफिया तंत्र निष्क्रिय है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में हरियाणा की मदद करे.
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए