Live Updates

UP Breaking News Live: कुशीनगर में बम की तरह 5 सिलेंडर में ब्लास्ट, आसपास के कई घर को नुकसान

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: राजधानी लखनऊ में इस बार मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सहित कई बालीवुड सितारे दीपावली मनाएंगे. इस समय राजधानी में तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग चल रही है. आशुतोष राणा भी भी फिल्म शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ में मौजूद हैं. इसके अलावा अन्य अभिनेता भी राजधानी में हैं. ये सभी रविवार को लखनऊ में दिवाली मनाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

कुशीनगर में भीषण आग , बम की तरह 5 सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दुकान के आसपास के अन्य घर में भी नुकसान पहुंचा

कुशीनगर में अज्ञात कारणों से दुकान में भीषण आग लग गई. बम की तरह 5 सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दुकान के आसपास के अन्य घर में भी नुकसान पहुंचा है. यह हादसा तुर्कपट्टी क्षेत्र के देवपोखर मुख्य बाजार में हुआ है.

झांसी के शिवाजी नगर में कार के सामान के गोदाम में आग लगी, एक करोड़ का सामान जला

झांसी के शिवाजी नगर के पास कार के सामान के गोदाम में आग लगी . सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची है. लगभग एक करोड़ का सामान जलकर खाक हो गया है.

चित्रकूट के रानीपुर भट्ट के टेम्पो पलटा, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

चित्रकूट में सीतापुर क्षेत्र के रानीपुर भट्ट के पास तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया. टेम्पो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गाजियाबाद के नंदग्राम में भीषण आग लगी

गाजियाबाद के नंदग्राम में भीषण आग लगी. कबाड़ और लकड़ी के गोदाम में लगी आग से दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी.

फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा विक्रम पलटा, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा विक्रम पलटने की सूचना है. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. 2 लोग गम्भीर हैं. घायलों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया है. कल्यानपुर थाने के पाण्डु नदी पुल पर यह हादसा हुआ है. .

मथुरा में पटाखा बाजार में भीषण आग लग, भारी तबाही

मथुरा में पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई है. आग लगने से पटाखा बाजार में भगदड़ मच गई है. आग की चपेट में आने से 15 लोग झुलस गए हैं. इनमें 4 की हालत बनी हुई है. एक दर्जन बाइकें आग में जलकर खाक हो गई. पटाखा बाजार में आग से बचाव के साधन नहीं थे. आतिशबाजी के बाजार में करीब 20 दुकान लगी थी. राया कोतवाली के गोपाल बाग में हुए इस हादसा के घंटों बीतने के बाद भी दमकल नहीं पहुंची.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola