UP Breaking News Live: 11 से 25 जून तक बंद रहेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज 118 चयनित अभ्यर्थी सम्मानित हुए. सीएम योगी इन सभी अभ्यर्थियों को सम्मानित किए. बता दें सभी अभ्यर्थी CM अभ्युदय योजना में चयनित हुए हैं. संघ लोक सेवा आयोग में 23 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. यूपी लोक सेवा आयोग में 95 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
11 से 25 जून तक बंद रहेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को 11 जून से 25 जून तक बंद किया जा रहा है. यूपीडा अधिकारी के अनुसार 11 जून को मध्य रात्रि से बंद हो जाएगा. 25 जून मध्य रात्रि से यात्रियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. दरअसल, एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर स्थिति एयरस्ट्रिप में काम होना है. इसके चलते आवागमन रोक दिया गया है.
सपा नेता आजम खान ने पुलिस पर कसा तंज तो इंस्पेक्टर ने किया पलटवार
सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पेशी पर पहुंचे थे. यहां पुलिस को देखकर आजम ने तंज कसा. आजम ने कहा कि आप ही लोग तो मरवाते हैं. इसका जवाब देते हुए ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी ने कहा अरे हम कैसे मरवा देंगे.
संजीव जीवा शूटआउट में घायल बच्ची का डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बच्ची की पसलियों और फेफड़े के बीच फंसी गोली डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दी गई है. बता दें लखनऊ के केसरबाग कोर्ट में जीवा हत्याकांड के दौरान बच्ची को गोली लगी थी. ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर है. उसे आईसीयू वार्ड में रखा गया है.
गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी सहित 12 की टली सुनवाई
गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और 12 अन्य आरोपियों की सुनवाई टल गई है. एमपीएमएलए कोर्ट में आज सभी पर आरोप तय होने थे. आरोपी अफरोज उर्फ चुन्नू के न आने के चलते कोर्ट ने आज आरोप तय नहीं किए. अफरोज बीमारी के चलते कोर्ट नहीं पहुंचा था बाकी आरोपी पेश हुए थे. कोर्ट ने 22 जून तारीख लगाई है. उसी दिन सभी 13 आरोपियों पर आरोप तय होंगे. फर्जी एंबुलेंस मामले में डा. अलका राय समेत सभी पर मुकदमा दर्ज हुआ था. इसी आधार पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध दर्ज किया था मुकदमा.
संसद की सदस्यता जाने पर अफजाल अंसारी से खाली कराया सरकारी बंगला
माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का दिल्ली स्थित सरकारी आवास खाली करा लिया गया है. उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म हो गई है. सांसद निर्वाचित होने पर 22 जनपथ पर अफजाल अंसारी को आवास मिला था, लेकिन उन्हें गैंगस्टर मामले में दोषी ठहराया गया था. सजा के बाद अफजाल की सदस्यता चली गई थी. गाजीपुर से अफजाल अंसारी बसपा सांसद थे. फिलहाल अफजाल अंसारी जेल में है.
नैमिषारण्य प्रशिक्षण शिविर में बोले शिवपाल- बीजेपी हारेगी तो शासन में नहीं लौटेगी
सीतापुर में समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव ने शिरकत किया. इस दौरान शिवपाल ने बीजेपी पर करारा हमला बोला. क उन्होंने कहा कि 2024 में यूपी और दिल्ली से बीजेपी साफ हो जाएगी. यह नैमिषारण्य की धरती असुरों के संग्राम के लिए जानी जाती है. प्रशिक्षण शिविर में सपा कार्यकर्ताओं को असुरों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कैंप के बाद सपा कार्यकर्ता असुरों का संहार करने का काम करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए