Live Updates

UP Breaking Live News: हापुड़ में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: रायबरेली में 13 वर्षीय छात्र का पेड़ पर लटकता शव मिला है. बच्चा टेंट हाउस जाने की बात कह कर घर से निकला था. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

बलिया पुलिस ने दो असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार

बलिया पुलिस को निकाय चुनाव से पहले बड़ी सफलता मिली है. दो असलहा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अवैध तमंचा और 2 चोरी की बाइक बरामद किया है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस को सफलता मिली है. नरही के दौलतपुर मोड से गिरफ्तारी हुई है.

ताड़ी उतार रहे मजदूर की पेड़ से गिरकर मौत

हरदोई से बड़ी खबर सामने आ रही है. ताड़ी उतार रहे मजदूर की पेड़ से गिरकर मौत हो गयी है. पेड़ पर चढ़ा मजदूर का अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया. मजदूर को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गयी.

कौशांबी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

कौशांबी से बड़ी खबर सामने आ रही है. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी है. घर के अंदर फांसी से लटकता युवक का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोखराज थाना के चंडी पुर का मामला है.

तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को मारी टक्कर

हापुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को टक्कर मार दी है. सभी एक ही परिवार के थे. सभी लोग सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे. हादसे में 3 बच्चों समेत सात लोग घायल है. दो बच्चों की हालत नाजुक है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गढ़ कोतवाली के बदरखा पुल के पास की घटना बतायी जा रही है.

पीएफआई के खिलाफ यूपी एटीएस की बड़ी कारवाई

पीएफआई के खिलाफ यूपी एटीएस ने बड़ी कारवाई की है. यूपी एटीएस ने पीएफआई से जुड़े परवेज अहमद और रईस अहमद को किया गिरफ्तार. परवेज और रईस अहमद पर था 50-50 हजार रुपए का इनाम था. पीएफआई से जुड़े परवेज और रईस के खिलाफ वाराणसी के लोहता थाना में दर्ज था मुकदमा.

चाचा की गंगा में डूबने से मौत

सम्भल से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर चाचा की गंगा में डूबने से मौत हो गयी. वहीं भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल हुए थे. गुन्नौर कोतवाली के गांव पतेई कायस्थ की घटना बतायी जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola