Live Updates

UP Breaking Live: सीएम योगी ने घटना की जांच करने के लिए SIT गठित की, एक सप्ताह में जांच पूरी करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी के गोंडा में जमीनी विवाद में बमबाजी का मामला सामने आया है. बमबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

विज्ञापन

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक से टकरा गया. बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. हैदरगढ़ क्षेत्र के बड़े चौराहे की घटना बतायी जा रही है.

सीएम योगी ने घटना की जांच करने के लिए SIT गठित की

लखनऊ कोर्ट में संजीव जीवा की हत्या के बाद कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है. सीएम योगी ने घटना की जांच करने के लिए SIT गठित करने का आदेश दिया है. मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT टीम गठित की गयी है. तीन सदस्यीय SIT टीम में मोहित अग्रवाल ADG टेक्निकल , नीलब्ज़ा चौधरी, प्रवीण कुमार आईजी अयोध्या शामिल है. सीएम योगी ने SIT टीम को एक सप्ताह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है.

संजीव जीवा की हत्या के बाद अखिलेश यादव बोले…

लखनऊ कोर्ट के बाहर बादमाश संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस घटना के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या कोर्ट रूम में की गयी है. सवाल ये नहीं है कि कौन मरा है. सवाल ये है कि किस जगह पर मारा गया.

लखनऊ कोर्ट हमले में घायल लड़की की हालत गंभीर

लखनऊ कोर्ट के बाहर बादमाश संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. कोर्ट में हुए हमले में एक लड़की को भी गोली लगी है. लड़की की हालत गंभीर है. उसे बलरामपुर अस्पताल से ट्रामा सेंटर भेजा गया. लड़की को लगी गोली शरीर के आर-पार हो गई थी.

सपा कार्यालय पहुंचे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंचे हुए है. अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद दोनों नेता मीडियाकर्मियों से बात करेंगे.

UP Breaking Live: सीएम योगी ने घटना की जांच करने के लिए SIT गठित की, एक सप्ताह में जांच पूरी करने का निर्देश

कोर्ट परिसर में कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी संजीव जीवा को गोली मारी

लखनऊ कोर्ट में गोली चलने क सूचना है. संजीव जीवा को गोली मार दी गयी है्. वकील के भेष में आए थे अपराधी. इस गोलीकांड में एक बच्ची को भी गोली लगी है. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए हैं. कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी है जीवा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola