UP Breaking Live: बांदा में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत
UP Breaking News Live Updates in Hindi: रायबरेली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे का आज दूसरा दिन है. मंगलवार को ईरानी ऊंचाहार विधानसभा के भ्रमण पर रहेंगी. स्मृति ईरानी यहां लोगों की समस्याएं सुनेगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी
बंद मकान में कई दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप
मिर्जापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर बंद मकान में कई दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला. यह घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर इलाके की है.
कन्नौज में गंगा स्नान करने के दौरान 2 बच्चियां डूबी, रेस्क्यू जारी
कन्नौज में गंगा स्नान करने के दौरान 2 बच्चियां डूब गयी. दोनों बच्चियां अभी भी लापता है. रेस्क्यू जारी है. छिबरामऊ के दीपकपुर गांव की रहने वाली दोनों बच्चियां है. यह घटना गुरसहायगंज के चियासर घाट की है.
बांदा में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में टकरा गयी. जिससे बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. मटौध थाना क्षेत्र के बांदा-महोबा रोड की घटना बतायी जा रही है.
ससुराल में घर के बाहर बच्चे को लेकर धरने बैठी विवाहिता
गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर ससुराल में घर के बाहर बच्चे को लेकर धरने विवाहिता बैठी हुई है. पति ने 3 महीने पहले आगरा मायके में छोड़ दिया था. आज अपने भाई को लेकर महिला ससुराल पहुंची तो घर वालों ने महिला के लिए दरवाजा नहीं खोला. विजयनगर के प्रताप विहार जी ब्लॉक का मामला है.
गाजियाबाद में नशा मुक्ति केंद्र से 52 मरीज खिड़की तोड़कर फरार
गाजियाबाद में नशा मुक्ति केंद्र तेजी से पनप रहे है. लोनी में केंद्र से 52 मरीज खिड़की तोड़कर फरार हो गये है. 2 दिन पहले एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. CMO ने जांच कराई तो न डॉक्टर मिले और न ही काउंसलर. पुलिस ने संचालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है.
योगी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्ताओं पर लगी मुहर
सीएम योगी कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई फैसलों पर मुहर लगी. 23 बस स्टेशन पीपीपी मोड पर चलेंगे. वहीं तबादला नीति 2023-24 को मंजूरी मिली. इसके साथ ही 6 प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए