Live Updates

UP Breaking Live News: आगरा में एंबुलेंस में ब्लास्ट, ड्राइवर की मौत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव आज (4 मई ) को 37 जिलों में पहले चरण का मतदान है. इस बार 2023 में दो चरणों में मतदान होना है. दूसरे चरण का मतदान 11 मई को है. जबकि दोनों चरणों की मतगणना 13 मई को होगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

आगरा में एंबुलेंस में ब्लास्ट, ड्राइवर की मौत

आगरा में हेरिटेज हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में एंबुलेंस का चालक की मौत हो गई.

यूपी की दो विधान परिषद सीटों के लिए होगा चुनाव

यूपी की दो विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव होगा. MLC बनवारी लाल का निधन होने से सीट खाली हुई है. MLC लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के इस्तीफे से भी एक चीज खाली हुई है. यूपी विधानसभा के सदस्य दोनों सदस्यों का चुनाव करेंगे. 11 से 18 मई तक दोनों सीटों के लिए नामांकन होगा. 22 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि. 29 मई को दोनों एमएलसी सीटों के लिए मतदान होगा. 29 मई को ही दोनों एमएलसी सीटों के लिए रिजल्ट आएगा.

सपा नेता चंद्रेश सिंह और कांग्रेस नेता शिवा ठाकुर बीजेपी में हुए शामिल

कानपुर छात्र संघ समागम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंच गए हैं. यहां ब्रजेश पाठक ने सपा नेता चंद्रेश सिंह को बीजेपी में शामिल कराया. कांग्रेस नेता शिवा ठाकुर भी बीजेपी में शामिल हो गए.

सपा नेता मनोज जायसवाल भाजपा में हुए शामिल

अयोध्या में सपा नेता मनोज जायसवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं. मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बीजेपी में शामिल कराया। मनोज जायसवाल केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष भी हैं.

यूप STF के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया

मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. मेरठ में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया है. गुरुवार को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया. अनिल पर 75 हजार का इनाम घोषित था. साथ ही इसपर 50 के करीब मुकदमे दर्ज थे.

शाहजहांपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 4 लोग घायल

शाहजहांपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो पलटी. हादसे में स्कॉर्पियो सवार 4 लोग घायल हो गए. फॉर्च्यूनर छोड़कर मौके से लोग फरार हुए. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया. बता दें पूरा मामला थाना सदर बाजार के खिरनी बाग का है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola