UP Breaking Live: इटावा पुलिस ने करोड़ों की शराब सहित कन्टेनर किया बरामद
UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में आंधी बरसात का मौसम अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है. मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में गर्मी के साथ आने वाले दिनों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
गंगा नदी में नहाते समय डूबी किशोरी
प्रतापगढ़ स्थित गंगा नदी में नहाते समय किशोरी डूब गयी. गोताखोरों ने किशोरी को नदी से बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना मानिकपुर थाना के राजघाट गंगा तट की बतायी जा रही है.
इटावा पुलिस ने करोड़ों की शराब सहित कन्टेनर किया बरामद
इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करोड़ों की शराब सहित कन्टेनर बरामद किया है. अनुमानित कीमत तीन करोड़ 5 लाख 60 हजार रुपये की बतायी जा रही हैं. पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना बसरेहर की पुलिस टीम ने की है.
बलिया में संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
बलिया के सुखपुरा थाने के बेरूरबारी में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है. शव घर से 10 किलीमीटर दूर चबूतरे पर मिला है. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.
सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, इको वैन और गाड़ी में टक्कर, 2 लोगों की मौत, 11 घायल
सीतापुर से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकराकर पलट गई. इस वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं 9 लोग घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं 9 घायलों का इलाज जारी है. वैन में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ दौरे पर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ दौरे पर है. अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे. अखिलेश का आजमगढ़ दौरा पूरी तरह से चुनावी है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव लोकसभा का चुनाव आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी में है. अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का पूरा ध्यान आजमगढ़ लोकसभा सीट पर है.
अखिलेश बोले- भाजपा काल में मचा है घमासान, शासन बनाम प्रशासन का संग्राम
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि भाजपा काल में मचा है घमासान,शासन बनाम प्रशासन का संग्राम. इससे पहले उन्होंने कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पेर गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल पूछा था.
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए