UP Breaking Live: अतीक के बेटे अली से जेल में मुलाकात पर लगी रोक
UP Breaking News Live Updates in Hindi: समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देवरिया दौरे पर रहेंगें. वे शाम 3.00 बजे देवरिया पहुंचेंगे. इस दौरान देवरिया के साकेत नगर कॉलोनी पहुंचकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
अतीक के बेटे अली से जेल में मुलाकात पर लगी रोक
अतीक अहमद के बेटे अली से जेल में मुलाकात पर रोक लग गयी है. नैनी सेंट्रल जेल में अली को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है.
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना
यूपी के मिर्जापुर से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है. ट्रेन में बम रखे होने की सूचना पर पूरा महकमा अलर्ट हो गया. ट्रेन को चुनार स्टेशन पर रोका गया है. पुलिस और बम स्क्वैड बीते एक घंटे से ट्रेन में बम तलाश रही है.
बाराबंकी में चौकी इंचार्ज माती को दबंगों ने पीटा
बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर दबंगों द्वारा चौकी इंचार्ज माती को पीटा गया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता और ग्राम प्रधान के गुर्गों ने पिटाई की है. दबंगों की पिटाई से चौकी इंचार्ज की वर्दी फट गयी है. माती चौकी इंचार्ज को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया है. देवा कोतवाली क्षेत्र के सिपहिया गांव की घटना है.
यूपी में बीजेपी ने 52 बागी नेताओं को किया निष्कासित
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बीजेपी ने बागी नेता और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है. 23 बागी नेता अैर 29 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है


बरेली में अस्पताल का बिल भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में दो दोस्त समेत तीन की मौत हो गई. इसके साथ ही 5 की हालत गंभीर है. उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद मृतक परिवारों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त अस्पताल का बिल भरने जा रहे थे
बरेली में मोबाइल लूटकर भागने वाले लुटेरे गिरफ्तार
बरेली में मोबाइल लूटकर भागने वाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दो मोबाइल, उनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद किया गया है. बाइक से राहगीरों का मोबाइल छीनते थे. सूचना पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने बदमाशों गिरफ्तार किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए