Live Updates

UP Breaking News Live: भदोही में स्नान कर रहे तीन युवक गंगा नदी में डूबे, शव की तलाश में जुटे गोताखोर

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. प्रदेश में कई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जजों के तबादले किए गए हैं. समाजवादी पार्टी ने 25 जिला-महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की है. यूपी बोर्ड हिंदी उर्दू और संस्कृत की भी किताबें छपवाएगा. यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

भदोही में स्नान कर रहे तीन युवक गंगा नदी में डूबे

भदोही से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर स्नान कर रहे तीन युवक गंगा नदी में डूब गए है. मौके से डूब रहे 2 युवकों को मछुआरों ने बचाया है. शव की तलाश में गोताखोर जुटे हुए है. सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट की घटना है.

वाराणसी पुलिस ने किया बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़

वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वाराणसी पुलिस ने बच्चा चोरों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बच्चा चोरों से 3 बच्चों को पुलिस ने बरामद किया है. यह गिरोह यूपी, झारखंड और राजस्थान में सक्रिय था. बीते दिनों CCTV में बच्चा चोरी की घटना कैद हुई थी. बताया जा रहा है कि करीब 2-5 लाख रुपए में बच्चों की बिक्री होती थी.

पहलवानों के आरोपों पर सामने आया बृजभूषण सिंह का विवादित बयान

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान सामने आया है. मंगलवार को मऊ में महाराणा प्रताप के जयंती समारोह में बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए थे. इस दौरान महिला पहलवानों के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने उल्टा पहलवानों पर ही सवाल दाग दिए. उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली रेस्लर अब तक इस बात का जवाब नहीं दे पाईं कि कब हुआ, कहां हुआ, क्या-क्या हुआ, कैसे-कैसे हुआ और क्या सब हुआ.

सीएम योगी से मिले नवनिर्वाचित मेयर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर नवनिर्वाचित महापौर मुलाकात करने पहुंचे. मुख्यमंत्र ने इस शिष्टाचार मुलाकात में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘कुछ बेहतर’ और ‘कुछ नया’ करते हुए हमें अपने नगर निगमों को ‘स्मार्ट’ बनाना है, क्योंकि विकास ही सफलता का माध्यम है. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित मेयर को उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

UP Breaking News Live: भदोही में स्नान कर रहे तीन युवक गंगा नदी में डूबे, शव की तलाश में जुटे गोताखोर

उन्नाव में मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत

उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के नेवल गांव में एक मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई.

ज्ञानवापी मामले में सभी सात मुकदमों की एक साथ होगी सुनवाई, जिला अदालत का फैसला

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सभी सात केस की सुनवाई अब एक साथ होगी. जिला अदालत ने मंगलवार को इस संबंध में फैसला सुनाया. इसे लेकर हिंदू पक्ष ने याचिका दाखिल की ​थी. इसके बाद जिला अदालत ने सभी सात केस एक साथ क्लब करने का आदेश दिया. उधर दूसरे पक्ष ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में जाने की बात कही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola