Live Updates

UP Breaking Live: सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों को सीएम योगी ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: बरेली में 11 वर्षीय छात्रा पर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया. जिससे छात्रा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों को सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ. सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान किया. नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने लिखा, सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई दी.

ज्ञानवापी के शिवलिंग को लेकर HC का बड़ा फैसला

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. HC ने एएसआई को कैंपस में पाए गए ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग करने की अनुमति दी है. हालांकि, स्ट्रक्चर में किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट ने एएसआई को आदेश देकर कहा कि वैज्ञानिक जॉंच कराई जाये ताकि पता चले कि ‘शिवलिंग’ कितना पुराना है.

सीतापुर में मिला युवक का शव

सीतापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. घर से 200 मीटर दूर एक युवक का शव मिला है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के डिघरा गांव की बतायी जा रही है.

बरेली में 11 वर्षीय छात्रा पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत

बरेली से बड़ा हादसा हुआ है. जहां पर 11 वर्षीय छात्रा पर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया. जिससे छात्रा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फतेगंज पश्चिमी थाना के अगरास गांव की घटना बतायी जा रही है.

यूपी कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस, 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

यूपी कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस. यूपी कैबिनेट में 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी. गृह विभाग के तीन प्रस्ताव पर मोहर लगी.

उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत ने की सीएम योगी से मुलाकात की

उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत ने सीएम योगी से मुलाकात की. सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी से मिलने धन सिंह रावत पहुंचे. बता दें धन सिंह रावत उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य व सहकारिता मंत्री हैं.

UP Breaking Live: सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों को सीएम योगी ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola