UP Breaking Live: भाजपा में लगातार बागियों पर कार्रवाई का दौर जारी, 35 नेताओं का हुआ निष्कासन

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश सिविल सेवा संघ ने स्व. वीर बहादुर यादव PCS, को संघ के 1300 सदस्यों ने सामूहिक रूप से एकत्र की गई 80 लाख (अस्सी लाख) सहयोग राशि का चेक दिया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

भाजपा में लगातार बागियों पर कार्रवाई का दौर जारी

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर फिर कार्रवाई की है. इस बार लखनऊ महानगर क्षेत्र से 35 नेताओं का निष्कासन किया गया है. इन लोगों पर बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप है.

UP Breaking Live: भाजपा में लगातार बागियों पर कार्रवाई का दौर जारी, 35 नेताओं का हुआ निष्कासन
UP Breaking Live: भाजपा में लगातार बागियों पर कार्रवाई का दौर जारी, 35 नेताओं का हुआ निष्कासन

बसपा के सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द

बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी है. बसपा सांसद अफजल अंसारी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, एमपी/एमएलए कोर्ट, गाजीपुर की अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने पर गाजीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया.

नोएडा में चलती कार में अचानक फटा CNG सिलेंडर, 3 घायल

नोएडा के सेक्टर-34 में चलती कार में अचानक CNG सिलेंडर फटने से आग लग गई. जिसमें कार सवार युवक और युवती झुलसे. घायलों का हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

अयोध्या में नर सिंह मंदिर के पुजारी ने फेसबुक Live आकर दी जान

अयोध्या में नर सिंह मंदिर के पुजारी रामशंकर दास ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुजारी ने फेसबुक Live आकर पुलिसवालों पर 2 लाख रुपए घूस मांगने और इससे परेशान होकर सुसाइड करने की बात कही थी. वहीं पुलिस ने कहा कि पुजारी को कल मंदिर के बर्तन बेचते हुए पकड़ा गया था. इस मंदिर के महंत जनवरी से लापता हैं. जिनका आज तक कुछ पता नहीं चला है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन

समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ के सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे हैं. यहां वे भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के तीन प्रोफेसर के खिलाफ एनबीडब्लू, जातिगत टिप्पणी करने का मामला

प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जावेद अख्तर और प्रह्लाद कुमार के खिलाफ प्रयागराज एडीजे कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. एक प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है. कर्नलगंज थाने में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने छह साल पहले तीनों प्रोफेसर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की एफआईआर लिखायी थी. महिला प्रोफेसर का कहना था कि प्रो. प्रहलाद कुमार और कुछ अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर अनुसूचित जाति का होने के कारणस उनसे विद्वेष रखते हैं और उत्पीड़न करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola