Live Updates

UP Breaking News Live: यूपी के शामली में कार ने आधा दर्जन लोगों को कुचला

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: अम्बेडकरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव मिला है. वहीं रामनगर में ऑटो और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गयी है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

यूपी के शामली में थाना भवन में अनियंत्रित कार ने आधा दर्जन लोगों को कुचला दिया. हादसे में बच्चे, महिला समेत छह लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक सभी लोग गर्मी के चलते घर के बाहर बैठे थे. इस दौरान अनियंत्रित कार ने आकर जोरदार टक्कर मार दी. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कई को हायर सेंटर रेफर किया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है.

पुलिस भर्ती बोर्ड ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे सिपाही 2 युवक बने है. पुलिस भर्ती बोर्ड ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. चयन रद्द मानते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 2018 की भर्ती में दोनों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाया है. एक की तैनाती कौशांबी में दूसरे की कानपुर पीएसी में है. हुसैनगंज कोतवाली में दोनों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है.

अमित तिवारी को आजमगढ़ पुलिस ने उठाया

अमित तिवारी को आजमगढ़ पुलिस ले गई है. गैंगेस्टर के वांटेड बताए जा रहे हैं. लखनऊ में होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और उन्हें पकड़कर ले गई. परिवार को उनके आपराधिक इतिहास और चल रही कार्यवाही के बारे में अवगत करा दिया गया है. वहीं शहर में चर्चा है कि अमित तिवारी को शाम पांच बजे अपार्टमेंट के मेन गेट से बलेरो सवार लोगों ने उठा ले गए. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अमित तिवारी अपार्टमेंट के टावर 1 में फ्लैट संख्या 104 में रहते थे.

रामनगर सड़क हादसे में दो की मौत

रामनगर में ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर हो गई है. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना रामनगर के सांवल्दे की बतायी जा रही है.

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नवविवाहिता का शव

अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव मिला है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी. नवविवाहिता की 3 वर्ष पहले शादी हुई थी. आलापुर थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव का मामला है.

मथुरा को कई योजनाओं की सौगात

सीएम योगी मथुरा में जनता को संबोधित कर रहे है. सीएम योगी ने मथुरा को 208 करोड़ की सौगात दी है. सीएम ने 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. बृज क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाएं पर काम होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola