UP Breaking News Live: गोंडा में रिटायर्ड सीजेएम की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, घर के भीतर मिला शव
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आज अंबेडकरनगर के दौरे पर गए. यहां मुख्यमंत्री ने करोड़ों की सौगात दी. कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया. साथ ही जनसभा को संबोधित भी किए. इस दौरान उन्होंने कहा आज भारत बदल चुका है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
गोंडा में रिटायर्ड सीजेएम की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, घर के भीतर मिला शव
गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र के बरियारपुर में रिटायर्ड सीजेएम की संदिग्ध परिस्थितियों मौत का मामला सामने आया है. रिटायर्ड सीजेएम का घर के भीतर शव मिला है. जानकारी के मुताबिक एक से डेढ़ महीने पहले सीजेएम की मौत हो चुकी थी. 30 से 45 दिनों तक घर में शव सड़ता रहा. जब शाम को घर का ताला तोड़ा गया तो फर्श पर उनका शव मिला. वही, राधा तिवारी (उम्र 92) 1992 में CJM पद से रिटायर हुईं थीं. वे मूल रूप से इटियाथोक की निवासी हैं. मगर, बरियारपुर में बने मकान में अकेले रहती थीं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जौनपुर में बदमाशों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, शव सड़क पर फेंककर हुए फरार
जौनपुर के बरसठी के मियांचक बाजार में बदमाशों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिर शव सड़क पर फेंककर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई. पिटाई के बाद युवक को करंट से जलाया गया है. मृतक के शरीर पर चोट और जले का निशान मिला है.
हापुड़ में बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान से 30 हजार रुपये लूटे
हापुड़ में थाना सिंभावली के खुडलिया के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर किसान से 30 हजार रुपये लूटे लिए. लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए.
नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में इंजीनियर मृत मिला
नोएडा में एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र के सेक्टर-168 स्थित एक फ्लैट में एक इंजीनियर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक्सप्रेस-वे थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक प्रतिष्ठित बहु राष्ट्रीय कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करने वाले दिनेश सिंह (35 वर्ष) गाजियाबाद के रहने वाले थे.
इटावा में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, गिरफ्तार
इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र के कटैला गांव में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मृतक शराब के नशे का आदी था. वह आए दिन पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करता था. पुलिस ने मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए