Uttar Pradesh Breaking News Live: नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे का चीख-चीखकर बुरा हाल
Uttar Pradesh Breaking News Live: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे का चीख-चीखकर बुरा हाल
अतीक अहमद और चाचा अशरफ अहमद की हत्या के बाद बेटे अली की जेल में चीखने-चिल्लाने की खबर सामने आई है. अली इस वक्त प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अली का रो-रोकर बुरा हाल है. अली ने जेल में धमकी भी दी है. उसने कहा कि यहां पर आने दो उसके बाद तीनों हत्यारों से हिसाब चुकता करूंगा.
मथुरा जिला संयुक्त चिकित्सालय में लगी भीषण आग
मथुरा जिला संयुक्त चिकित्सालय में भीषण आग लगी है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. अस्पताल में लगे फायर टेंडर शो पीस है. वहीं अस्पताल स्टाफ के पास अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों का नंबर नहीं है. आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर किया गया.
25 हजार का इनामी बाबू को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग
बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है. 25 हजार का इनामी बाबू को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग करने का मामला समने आया है. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया है. अभियुक्त बाबू पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज है. मटौंध थाना क्षेत्र के मुड़ेरी मोड़ से आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है.
सड़क हादासे में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल पति-पत्नी को ट्रामा सेंटर अस्पताल भेजा गया. घायल पत्नी शहनाज की उपचार के दौरान मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल पति मकसूद का इलाज चल रहा है. यह घटना मटौध थाना अंतर्गत कशिश ढाबे के पास की बतायी जा रही है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अब उत्तर प्रदेश में लोगों के लिए मुठभेड़ ‘सामान्य’ हो गई है. उन्होंने यूपी में लोगों से इन मुठभेड़ों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया है.
माफिया अतीक-अशरफ की तीनों हत्यारोपी प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को सोमवार को प्रयागराज की केंद्रीय जेल से प्रतापगढ़ जिला कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए