Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: बसपा ने मौजूदा मेयर मोहम्मद फुरक़ान का टिकट काटा, सलमान शाहिद को दिया टिकट

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: एमपीएमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी और उनके भाई सांसद अफजाल अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया. अब कोर्ट 29 अप्रैल को फैसला सुनाएगा. साल 2019 में हुए कृष्णानंद राय हत्याकाण्ड और नन्द किशोर रूंगटा दोनों आरोपी हैं. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

BSP ने मौजूदा मेयर मोहम्मद फुरक़ान का टिकट काटा

अलीगढ़ में BSP ने अपने मौजूदा मेयर मोहम्मद फुरक़ान का टिकट काट दिया है. समाजवादी पार्टी छोड़कर आए सलमान शाहिद पर भरोसा जताते हुए अलीगढ़ से मेयर का प्रत्याशी बनाया है. बसपा ने एक बड़ा फेरबदल किया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में भीषण आग लग गयी है. पूड़ी की दुकान में आग लगी है. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू में जुटी है.

ट्रैक्टर की एजेंसी में लगी भीषण आग

एटा से बड़ी खबर सामने आ रही है. ट्रैक्टर की एजेंसी में भीषण आग लग गयी है. एजेंसी के कमरे में रखे ट्रैक्टर के पार्ट्स जल गए. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया.

आरएलडी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

आरएलडी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. शामली से विजय कुमार कौशिक को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बनत शामली से कुसुम आरएलडी प्रत्याशी बनीं है. धनौरा अमरोहा से सचिन कुमार सैनी RLD प्रत्याशी है. पाकबड़ा से नासिर हुसैन आरएलडी प्रत्याशी है. किठौर से रिहाना आरएलडी प्रत्याशी बनीं. इसके बाद जानसठ से आबिद हुसैन आरएलडी प्रत्याशी है. सिसौली से नीरज आरएलडी प्रत्याशी है. जेवर से औरंगजेब अली आरएलडी प्रत्याशी है. वहीं मुरादनगर से सलमा को टिकट दिया है. अछरेना से ओमवती सिंह मैदान में है. नंदगांव से मंजू देवी को आरएलडी ने टिकट दिया है. ननौता से अस्मा खातून आरएलडी प्रत्याशी बनीं है.

Uttar Pradesh Breaking News Live: बसपा ने मौजूदा मेयर मोहम्मद फुरक़ान का टिकट काटा, सलमान शाहिद को दिया टिकट

सपा ने जारी की 6 मेयर सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट

बरेली से संजीव सक्सेना को बनाया महापौर का प्रत्याशी

मथुरा से तुलसीराम शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया

वाराणसी से ओपी सिंह लड़ेंगे मेयर पद का चुनाव

आगरा से ललिता जाटव को महापौर का प्रत्याशी घोषित

अलीगढ़ से जमीर उल्लाह खान पूर्व विधायक को दिया महापौर का टिकट

गाजियाबाद से नीलम गर्ग को प्रत्याशी बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola