Live Updates

UP Board Result 2023 Live: कब जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां जानें सही और सटीक जानकारी

Updated:
विज्ञापन

UP Board Result 2023 Live Updates, Kab Aaega UP Board Ka Result Date Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. UP बोर्ड ने 10वीं-12वीं रिजल्ट 2023 का रिजल्ट जल्द ही जारी करने जा रहा है. बता दें कि कॉपियों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. अब यूपी बोर्ड मैरिट लिस्ट तैयार करने में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले पहले जारी किए जा सकते हैं. आइए यहां जानते है रिजल्ट से जुड़ी सही जानकारी…

विज्ञापन

UP Board Result Kab Aayega: जानें ताजा अपडेट

UP बोर्ड इस साल जल्द ही 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. नतीजे अप्रैल 2023 के दूसरे सप्ताह में जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. बोर्ड जल्द रिजल्ट रिलीज करने का डेट और टाइम की सूचना दे सकता है.

UP Board 1Oth and 12th Result Kab Aayega

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के रिजल्ट को लेकर प्रायोगिक परीक्षाओं के खत्म होने के बाद तारीख की घोषणा की जा सकती है. 58 लाख परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को परिणाम जारी होने का इंतजार है. रिजल्ट कब जारी की जाएगी, इसकी भी जानकारी जल्द ही मिलने की संभावना है.

UP Board Result 2023 : कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार कुछ ही दिन में खत्म होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबससाइट upmsp.edu.inपर जारी किया जाएगा. इस आधिकार��क वेबससाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

UP Board Result 2023 : ऐसे देखें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर सबसे पहले जाएं

इसके बाद 10वीं या 12वीं के दिए गए रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें

फिर अपना रोल नंबर और रोल कोड टाइप करें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें

क्लिक करने के बाद आपकी मार्कशीट स्‍क्रीन पर खुलकर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें

UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड पिछले दस सालों में दो बार अप्रैल में जारी कर चुका है रिजल्ट

यूपी बोर्ड के परिणाम की तारीख को देखें तो बीते 10 साल में दो बार अप्रैल के अंदर में यूपी बोर्ड परिणाम जारी हुए थे. एक बार साल 2018 में 29 अप्रैल को और दूसरी बार साल 2019 में 27 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुए थे. ऐसे में यूपी बोर्ड इस बार 27 अप्रैल से पहले रिजल्ट घोषित कर एक और रिकॉर्ड स्थापित करने की तैयारी में जुटा है.

UP Board Result 2023: प्रयागराज, कन्नौज और आजमगढ़ में परीक्षा में सबसे अधिक छात्र हुए शामिल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 373 केंद्र अधिक बनाए गए थे. सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया जिन जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक बढ़ी है. वहीं केंद्र भी बढ़े हैं. प्रयागराज, कन्नौज और आजमगढ़ जिलों में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई हैं. इस बार प्रदेश में कुल 8752 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola