ePaper

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का कब आएगा रिजल्ट, जानें अपडेट

Updated at : 18 Mar 2023 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का कब आएगा रिजल्ट, जानें अपडेट

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 8753 परीक्षा केन्द्रों पर बोर्ड परीक्षा हुईं थी. 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो होने के लिए कुल 58,85,745 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था.

विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 16 फरवरी से 4 मार्च तक परीक्षाएं चला ऐसे में सभी उम्मीदवार के परीक्षा समाप्त होने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कब आएगा और किस वेबसाइट पर आएगा को लेकर तनाव में हैं. तो आपको बता दें यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम कब आएंगे इसके बारे में अभी बोर्ड द्वारा किसी तिथि का एलान नहीं किया गया है. फिलहाल अभी उत्तर पुस्तिकाओं का आज से मूल्यांकन जारी है.

कहां और कैसे देख सकेंगे यूपी बोर्ड का रिजल्ट 

बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट घोषित किए जाने की तिथि का एलान किया जाएगा. बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा, फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. उसके बाद छात्र रिजल्ट को चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं. अगर वो चाहें तो अपने परिणाम का प्रिंट आउट भी निकाल सकतें हैं.

Also Read: बरेली के 4 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू, पुलिस के साथ खुफिया टीमों की निगाह
यूपी बोर्ड के परीक्षा में 58,85,745 परीक्षार्थी हुए थे शामिल

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 8753 परीक्षा केन्द्रों पर बोर्ड परीक्षा हुईं थी. 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो होने के लिए कुल 58,85,745 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था. जिसमें हाईस्कूल के 31,16,487 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट के 27,69,258 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला, जिसके चलते पिछले साल की तुलना में इस बार 373 केंद्र अधिक बनाए गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola