UP Board Exam 2022: कब होंगे 10th-12th के बोर्ड एग्जाम, जानें और भी लेटेस्ट अपडेट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2022 6:59 AM

विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द ही जारी हो सकती है. हालांकि बोर्ड ने अभी डेटशीट जारी करने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

विज्ञापन

UP Board Exam2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट कभी भी जारी की जा सकती है. बोर्ड परीक्षा आगामी विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कराई जाएगी. हालांकि, यूपी बोर्ड ने परीक्षा की डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने अब केंद्र निर्धारण की लास्ट डेट बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी है.

बोर्ड ने तय किए मानक

दरअसल, इस बार एग्जाम सेंटर के चुनाव के लिए तय मानकों के अनुसार, स्कूल में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था होनी चाहिए. साथ ही प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका को सील करने के लिए वॉइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगे होने चाहिए. इसके अलावा कैमरों के डीवीआर में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम एक महीने तक की होनी चाहिए. साथ ही सेंट पर जनरेटर की भी सुविधा होनी चाहिए, ताकि लाइट जाने पर कैमरे लगातार चालू रहें. इसके अलावा भी कई अन्य मानक तय किए गए हैं, जो स्कूल या कॉलेज इन मानकों पर खरा उतरेगा, उसे ही वरीयता दी जाएगी.

छात्रों की कॉपी पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश

दरअसल, शासन ने सभी स्कूलों को छात्रों की कॉपी पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही शिक्षा विभाग के सभी अध्यापकों और मॉनिटरिंग कमेटियों को इसके लिए अलर्ट कर दिया है. कई बार छात्र पास होने के लालच से कॉपी में नोट रख देते हैं, ऐसे छात्रों के लिए इस बार अलर्ट है कि किसी भी तरह की गलती न करें नहीं तो भविष्य खराब हो सकता है.

कितने छात्र देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

दरअसल, इस बार यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बोर्ड के अनुसार, कुल 51, 74,583 छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, जिसमें कक्षा 10 के लिए 27,83,742 और कक्षा 12 के लिए 23,91,841 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है.

यूपी बोर्ड के एग्जाम कब होंगे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने अपने एक बयान में कहा था कि, बोर्ड परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कराई जाएंगी. हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा की इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है. फिलहाल, परीक्षा की डेट को लेकर बोर्ड की और से कोई भी ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola