UP Election 2022: यूपी चुनाव के तीसरे चरण में 357 उम्मीदवार ग्रेजुएट, चार को अपनी पढ़ाई का पता नहीं...
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2022 5:01 PM
उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले कुल 627 में से 623 उम्मीदवारों के बारे में अहम जानकारियां बताई है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का तीसरा चरण 20 फरवरी को है. तीसरे चरण में 16 जिले की 59 सीटों पर मतदान होना है. तीसरे चरण से जुड़ी एडीआर की रिपोर्ट भी सामने आई है. उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले कुल 627 में से 623 उम्मीदवारों के बारे में अहम जानकारियां बताई है.
एडीआर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को लखनऊ में बताया कि तीसरे चरण में 239 (38%) उम्मीदवारों ने शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है. 357 (57%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और उससे ज्यादा घोषित की है. पांच उम्मीदवारों ने खुद को डिप्लोमा धारक बताया है. 13 ने साक्षर और 5 ने खुद को असाक्षर बताया है. 4 उम्मीदवारों ने शैक्षिक योग्यता घोषित नहीं की है.
-
239 (38%)- 5वीं और 12वीं के बीच
-
357 (57%)- स्नातक और उससे ज्यादा
-
5- डिप्लोमा धारक
-
13- साक्षर
-
5- असाक्षर
(नोट:- 4 उम्मीदवारों ने शैक्षिक योग्यता घोषित नहीं की)
Also Read: UP Election 2022: तीसरे चरण के 627 में से 254 उम्मीदवार करोड़पति, 248 ने खुद को कर्जदार भी बताया…
-
241 (39%) उम्मीदवारों की आयु 25 से 40 वर्ष के बीच
-
300 (48%) उम्मीदवारों की आयु 41 से 60 वर्ष के बीच
-
81 (13%) उम्मीदवारों की आयु 61 से 80 वर्ष के बीच
-
1 उम्मीदवार की आयु 83 वर्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










