Ayodhya News: राम मंदिर में लगेगी अशोक वाटिका से आई शिला, जानिए क्या है महत्व

Updated:
विज्ञापन

श्रीलंका के उच्चायुक्त, उप उच्चायुक्त और केंद्रीय सरकार के 2 मंत्री श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका से श्री रामजन्मभूमि मंदिर हेतु शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचे

विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. इस बीच श्रीलंका के उच्चायुक्त, उप उच्चायुक्त और केंद्रीय सरकार के 2 मंत्री श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका से श्री रामजन्मभूमि मंदिर हेतु शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचे. शिलाओं को भगवान श्री रामलला के चरणों में समर्पित किया गया.

विज्ञापन

राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने श्रीलंका के उच्चायुक्त, उप उच्चायुक्त और अन्य दो मंत्रियों का अभिनंदन किया. महासचिव चंपत राय के अनुसार, श्रीलंका की अशोक वाटिका मंदिर से लाई गई शिला को उन्होंने राम मंदिर का महत्वपूर्ण चिंह मानते हुए समर्पित किया है.

श्रीलंका समाज का प्रतिनिधित्‍व करेंगी शिलाएं

चंपत राय ने बताया कि ये शिलाएं राम मंदिर परिसर में श्रीलंका समाज का प्रतिनिधित्‍व करेंगी. साथ ही श्रीलंका की राम मंदिर में भावनात्‍मक प्रतिनिधित्‍व की पहचान को भी प्रदर्शित करेंगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola