ePaper

UP Election 2022: सपा सुप्रीमो अखिलेश का PM नरेंद्र मोदी पर तंज- लोग बनारस में अपने अंतिम क्षण भी बिताते हैं

Updated at : 13 Dec 2021 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: सपा सुप्रीमो अखिलेश का PM नरेंद्र मोदी पर तंज- लोग बनारस में अपने अंतिम क्षण भी बिताते हैं

उन्होंने लिखा, ‘ये हैं आधुनिक खंडहर! भाजपा के राज में जौनपुर मेडिकल कॉलेज अभी तो ख़ुद बिस्तर पकड़े हुआ है…पता नहीं कब ये जनता का इलाज करने लायक होगा…अब बाइस के चुनाव में जनता भाजपा का इलाज करेगी.'

विज्ञापन

Lucknow News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोमवार को एक ट्वीट कर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन की खुशी मना रही भाजपा पर हमला कर दिया. इसके अलावा वे अधूरे पड़े कई अन्य विकास कार्यों का भी हवाला देकर भाजपा पर चुनावी प्रहार करते रहे. साथ ही, उन्होंने मीडिया से कहा, ‘यह अच्छा है कि कार्यक्रम एक महीने लंबा है. उन्हें (पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं को) वहां एक, दो या तीन महीने नहीं रहना चाहिए, लोग बनारस में अपने अंतिम क्षण भी बिताते हैं.’

दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंचे हुए थे. वहां उन्होंने एएनआई से कहा, ‘आप सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री ने इटावा में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया था, उन्हें किस सरकार ने शुरू किया था. उद्घाटन की गई जेल और पशु सफारी अभी भी शुरू नहीं हुई है. क्रिकेट स्टेडियम खंडहर में है. बिजली के बिल अधिक हैं. उन्होंने इटावा के साथ भेदभाव किया है.’

इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा, ‘यूपी की जनता इस बार बीजेपी सरकार को हटा देगी. जो एक्सप्रेस-वे बने हैं, वे एसपी के एक्सप्रेस-वे हैं. बीजेपी हमारे सामने झूठ बोल सकती है, लेकिन भगवान के सामने नहीं. सपा सरकार बनने के बाद जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को हम 25 लाख रुपये का मुआवजा देंगे.’

वाराणसी में हो रहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा है कि कार्यक्रम एक महीने लंबा है. उन्हें (पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं को) वहां एक, दो या तीन महीने नहीं रहना चाहिए, लोग बनारस में अपने अंतिम क्षण भी बिताते हैं.’

इसके बाद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर एक बार फिर भाजपा पर हमला कर दिया. उन्होंने लिखा, ‘ये हैं आधुनिक खंडहर! भाजपा के राज में जौनपुर मेडिकल कॉलेज अभी तो ख़ुद बिस्तर पकड़े हुआ है…पता नहीं कब ये जनता का इलाज करने लायक होगा…अब बाइस के चुनाव में जनता भाजपा का इलाज करेगी. यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा. #भाजपा_ख़त्म’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें जौनपुर में अधूरा पड़ा एक मेडिकल कॉलेज दिख रहा था.


Also Read: Kashi Vishwanath Dham के लोकार्पण पर अखिलेश यादव ने समझाई क्रॉनोलोजी, यूजर्स ने किया ट्रोल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola