Sawan 2024: सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी लाइन
Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन के चौथे सोमवार को यूपी में महादेव की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच गए थे. सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी.
विज्ञापन
लखनऊ: सावन के चौथे सोमवार (Sawan 2024) को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर सहित यूपी के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ महादेव के जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी. तड़के ही भक्त भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए लाइनों में लग गए थे. मुरादाबाद में सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर भक्तों ने बाबा प्राचीन शिवगंगा मंदिर में पूजा-अर्चना की. गोरखपुर में भी भक्तों ने बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर में भक्त महादेव के जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े. अयोध्या में नागेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों ने बेल पत्र, धतूरा, फूल आदि से भोलेनाथ का अभिषेक किया.
अपडेट हो रही है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










