फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 घायल, छह की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार करीब 35 लोग घायल हो गए. जिसमें छह लोगों की हालत गंभीर है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

विज्ञापन

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार करीब 35 लोग घायल हो गए. जिसमें छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई.

विज्ञापन

फर्रुखाबाद में भीषण हादसा

दरअसल फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर के गुजरपुर पमारान के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई. मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय बस में 65 यात्री सवार थे. जिसमें करीब 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सभी यात्री हरिद्वार से वापस लौट रहे थे. तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई पलट गई.

हादसे में घायल यात्रियों में छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है सभी यात्री कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के रहने वाले हैं. सभी घायलों को सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया है. मौके पर एडीएम सहित आला अधिकारी पहुंच गए…. अपडेट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola