प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर जायेंगी, किसान पंचायत में होंगी शामिल

Updated:
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर जायेंगी, किसान पंचायत में होंगी शामिल

Congress, Priyanka Gandhi Vadra, Kisan Panchayat : लखनऊ : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर के चिलकाना में किसान पंचायत में सम्मिलित होंगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बताया है कि ‘जय जवान जय किसान’ अभियान के तहत वह दोपहर दो बजे पहुंचेंगी.

विज्ञापन

लखनऊ : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर के चिलकाना में किसान पंचायत में सम्मिलित होंगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बताया है कि ‘जय जवान जय किसान’ अभियान के तहत वह दोपहर दो बजे पहुंचेंगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा आज पार्टी के ‘जय जवान जय किसान’ अभियान के तहत चिलकाना में आयोजित किसान पंचायत में सम्मिलित होंगी.

प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार चार दिनों तक यूपी में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी. वह आज 10 फरवरी को सहारनपुर में रहेंगी. वहीं, 13 फरवरी को मेरठ, 16 को बिजनौर और 18 फरवरी को मथुरा में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी.

उन्होंने बताया है कि किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है. इसे सूबे के सभी जिले के तहसीलों के बड़े गांवों से शुरू किया जायेगा और गांव-गांव तक पहुंचाया जायेगा. कांग्रेस का यह अभियान करीब 27 जिलों में शुरू हो रहा है.

कांग्रेस के ‘जय जवान-जय किसान’ अभियान दस दिनों तक चलेगा. इस अभियान में प्रदेश के साथ-साथ देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. इनमें सचिन पायलट, पीएल पुनिया, राज बब्बर, हार्दिक पटेल, नवजोत सिंह सिद्धू जैसे नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola