ePaper

Film Chatrapathi: नुसरत भरूचा और सुपर स्टार साईं श्रीनिवास पहुंचे लखनऊ, अपने फिल्म छत्रपति का किया प्रमोशन

Updated at : 09 May 2023 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Film Chatrapathi: नुसरत भरूचा और सुपर स्टार साईं श्रीनिवास पहुंचे लखनऊ, अपने फिल्म छत्रपति का किया प्रमोशन

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म छत्रपति को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह है. जिसको के लेकर काफी बज बना हुआ है. आज अपने फिल्म का प्रमोशन करने एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और सुपर स्टार साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा लखनऊ पहुंचे. लखनऊ में इनको देखने के लिए काफी भीड़ दिखी.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म छत्रपति को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह है. जिसको के लेकर काफी बज बना हुआ है. यह फिल्म 12 मई को थिएटरों में रिलीज होने वाली है. इसके लिए फिल्म की टीम जोरों शोरों से मूवी के प्रमोशन में जुटी हुई है.

undefined

आपको बता दे कि किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स और टीम मेंबर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं ताकी फिल्म को लेकर बज बने और फिर भारी संख्या में दर्शक थिएटरों में देखने के लिए पहुंचें.

undefined

आपको बता दें कि आने वाली फिल्म “छत्रपति” में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और सुपर स्टार साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा मुख्य किरदारों में हैं. पिछले काफी दिनों से ये दोनों जगह-जगह जाकर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहें हैं और अब सोमवार को दोनों लखनऊ के ऐतिहासिक बाड़ा इमामबाड़ा पहुंचे.

undefined

नवाबों के शहर में सोमवार को नुसरत भरूचा और बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास को उनकी पूरी टीम के साथ स्पॉट किया गया. वैसे अब तो ज्यादातर एक्टर्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए लखनऊ का दौरा करते दिखाई देते हैं, ऐसे में अब ये दोनों भी “छत्रपति” को प्रमोट करने लखनऊ पहुंचें, जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.

undefined

दोनों की मुख्य कलाकार मीडिया और फैंस के बीच घिरे नजर आए और लोगों से फिल्म देखने की अपील की. बताते चलें लखनऊ से पहले नुसरत और साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा पटना में भी अपनी आने वाली फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे.

undefined

लखनऊ में नुसरत और साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस इकट्ठा हो गए.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola