मां और भाई के साथ इलाज के लिए क्लिनिक पहुंची महिला का यौन शोषण, दो डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज
Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jun 2020 4:09 PM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित एक क्लिनिक में दो डॉक्टरों द्वारा जांच कराने आयी 25 वर्षीय युवती का कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यूपी पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है. थाना प्रभारी एचएस सिंह ने बताया कि दो आरोपियों क्लिनिक के मालिक अशोक कुमार और अखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
मुजफ्फनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित एक क्लिनिक में दो डॉक्टरों द्वारा जांच कराने आयी 25 वर्षीय युवती का कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यूपी पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है. थाना प्रभारी एचएस सिंह ने बताया कि दो आरोपियों क्लिनिक के मालिक अशोक कुमार और अखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
वहीं, महिला के परिवार की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक, वह शुक्रवार को अपनी मां और भाई के साथ क्लिनिक गयी थी. जांच के दौरान, अशोक और अखिल ने उसका यौन शोषण किया, जबकि उसके परिवार के सदस्य कक्ष के बाहर प्रतीक्षा कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि महिला ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी.
जानकारी मिलने के साथ ही परिवार के सदस्य क्लिनिक पहुंचे और आरोपी की पिटाई की. बाद में, परिवार ने दोनों डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.
Posted by Samir kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










