UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश की चंदौसी सीट पर 14 फरवरी को मतदान, BJP और SP के बीच तगड़ा घमासान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2022 2:08 PM
अगर चंदौसी विधानसभा सीट की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आता है. यह अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट है.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. सात चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे. अगर चंदौसी विधानसभा सीट की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आता है. यह अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट है. इस सीट पर 14 फरवरी को दूसरे चरण में वोटिंग होनी है.
2017 के विधानसभा चुनाव में चंदौसी सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की थी. इस बार कांग्रेस, बीजेपी और सपा तीनों उलटफेर के दावे कर रहे हैं. 2017 का वोट प्रतिशत देखें तो करीब 47 प्रतिशत वोटर्स ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया था. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की गुलाब देवी ने चंदौसी से जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस की कुमारी विमलेश कुमारी को 45 हजार से ज्यादा वोट से हराया था.
Also Read: UP Chunav 2022: हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध बिलारी में साइकिल सबसे तेज, अन्य पार्टियों को नहीं मिली सफलता
-
मतदान- 14 फरवरी
-
मतगणना- 10 मार्च
-
गुलाब देवी — बीजेपी — विजेता — 104,806
-
कुमारी विमलेश कुमारी — कांग्रेस — उपविजेता — 59,337
-
लक्ष्मी गौतम — सपा – विजेता — 55,871
-
गुलाब देवी — बीजेपी — उपविजेता — 51,864
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










