UP Chunav 2022: मुजफ्फरनगर के चरथावल में गुजरे कल में रहा BSP का दबदबा, आज कितने बदले हैं सियासी समीकरण?

यहां गन्ना और गेहूं की फसल खास तौर पर उपजाई जाती है. मुजफ्फरनगर में 8 शुगर मिल हैं. जबकि, सैकड़ों की संख्या में पेपर मिल और स्टील प्लांट भी चलाए जा रहे हैं.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में विधानसभा की कुल 6 सीट आती हैं. उसमें एक चरथावल सीट भी है. मुजफ्फरनगर गंगा और यमुना नदियों के बीच बसा हुआ है. यहां की उपजाऊ भूमि के कारण किसान और मजदूर काफी संपन्न हैं. इस इलाके में गन्ना और गेहूं की फसल खास तौर पर उपजाई जाती है. मुजफ्फरनगर में 8 शुगर मिल हैं. जबकि, सैकड़ों की संख्या में पेपर मिल और स्टील प्लांट भी चलाए जा रहे हैं. इस जिले की 70 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है.
मुजफ्फरनगर जिले की 6 विधानसभा सीटों में से एक चरथावल 1952 में अस्तित्व में आया था. 2017 में बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार कश्यप ने जीत दर्ज की. उससे पहले 2002 से 2012 तक लगातार बसपा उम्मीदवार ही चुनाव में जीत दर्ज करते रहे. 2012 से पहले चरथावल सीट आरक्षित थी. 2011 परिसीमन के बाद भौगोलिक परिवर्तन हुआ. इससे सुरक्षित का ठप्पा हटा. यह सामान्य श्रेणी में आ गई.
मुजफ्फरनगर के चरथवाल विधानसभा सीट पर पहली बार 1967 में चुनाव हुए तो संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के हरीश चंद्रा ने चुनाव जीता था. इस सीट पर जनता पार्टी ने एक बार, भारतीय क्रांति दल, कांग्रेस और जनता दल ने दो-दो बार, बीजेपी और बसपा उम्मीदवारों ने तीन-तीन बार जीत दर्ज की. पिछले चार विधानसभा चुनावों की बात करें तो यहां तीन बार बसपा और पिछले चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.
Also Read: UP Chunav 2022: बुढ़ाना विधानसभा सीट पर जाट-मुस्लिमों का रहा दबदबा, किसान आंदोलन का पड़ेगा असर?
-
सपना कश्यप- बीजेपी
-
पंकज मलिक- सपा
-
सलमान सईद- बसपा
-
मतदान- 10 फरवरी
-
मतगणना- 10 मार्च
-
विजय कुमार कश्यप- भाजपा – विजेता – 82,046
-
मुकेश कुमार चौधरी – सपा – उपविजेता – 58,815
-
नूर सलीम राणा- बसपा – विजेता – 53,481
-
विजय कुमार – भाजपा – उपविजेता – 40,775
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




