ePaper

Bareilly Assembly Chunav: 2012 और 2017 में भाजपा के राजेश अग्रवाल बने विधायक, इस बार किसका चलेगा दांव?

Updated at : 28 Jan 2022 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly Assembly Chunav: 2012 और 2017 में भाजपा के राजेश अग्रवाल बने विधायक, इस बार किसका चलेगा दांव?

बरेली कैंट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था. इस सीट पर 2008 में नया परिसीमन हुआ. इसके बाद शहर विधानसभा से चार बार विधायक रहे भाजपा नेता राजेश अग्रवाल यहां से लड़कर विधायक बने. वो 2017 में भी विधायक चुने गए.

विज्ञापन

Bareilly Cantt Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र काफी अहम मानी जाती है. इसमें बरेली कॉलेज और एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी समेत तमाम प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 में हुआ था. इस सीट पर 2008 में नया परिसीमन हुआ. इसके बाद शहर विधानसभा से चार बार विधायक रहे भाजपा नेता राजेश अग्रवाल यहां से लड़कर विधायक बने. वो 2017 में भी विधायक चुने गए. यहां 14 फरवरी को मतदान है.

बरेली कैंट का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- राजेश अग्रवाल- भाजपा

  • 2007- वीरेन्द्र सिंह- बसपा

  • 2002- शाहलीन इस्लाम- आईएनडी

  • 1996- अशफाक अहमद- सपा

  • 1993- प्रवीण सिंह आरेन- सपा

  • 1991- इस्लाम साबिर- कांग्रेस

Also Read: Bareilly Assembly Chunav: बरेली शहर से आज तक नहीं जीत सकी सपा और बसपा, क्या इस बार बदलेगा विजेता?
बरेली कैंट के मौजूदा विधायक

राजेश अग्रवाल भाजपा के टिकट पर छह चुनाव जीत चुके हैं. वो दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित- 51 हजार

  • वैश्य- 42 हजार

  • कायस्थ- 23 हजार

  • ब्राह्मण- 21 हजार

  • मौर्य- 19 हजार

  • सिख- 7 हजार

  • यादव- 4 हजार

बरेली कैंट सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,74,239

  • पुरुष- 2,02,159

  • महिला- 1,72,070

  • थर्ड जेंडर- 10

बरेली कैंट की जनता के मुद्दे

  • यहां सीवर की सबसे बड़ी समस्या है.

  • बारिश के दिनों में जलभराव होता है.

  • नई आबादी के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola