यूपी के कन्नौज में 7 साल की बच्ची का खेत में मिला शव, तीन दिन पहले हुई थी किडनैप, दुष्कर्म की आशंका

Published by : Sandeep kumar Updated At : 08 May 2023 10:20 AM

विज्ञापन

यूपी के कन्नौज से रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आई है. छिबरामऊ के तालाग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की एक बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है. आशंका जताई जा रही है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम तरीके से हत्या की गई है.

विज्ञापन

Lucknow : यूपी के कन्नौज से रूह कंपा देने वाली एक वारदात सामने आया है. छिबरामऊ के तालाग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की एक बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है. आशंका जताई जा रही है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम तरीके से हत्या की गई है. बच्ची परिवार के साथ 4 मई को यहां शादी में शामिल होने के लिए आई थी.

हैवानों ने शादी से ही बच्ची को उठा लिया. तीन दिन बाद रविवार को बच्ची का शव मिला है. उसकी कमर के नीचे के हिस्से को काट दिया गया है. दोनों आंखें तक फोड़ दी गई हैं. बच्ची के शव पर कपड़े भी नहीं थे. बच्ची क्लास-4 की छात्रा थी. बच्ची के पिता अपने भतीजी के शादी में शामिल होने के लिए परिवार और बेटी के साथ शामिल हुआ थे.

परिवार को बच्ची न मिली तो पुलिस की दी सूचना

बच्ची के पिता ने बताया कि रात 10 बजे के आस-पास बच्ची को तैयार करने के लिए तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली. हम लोगों ने सोचा की कहीं आसपास गई होगी. हम 6 भाई हैं और सभी के घर बने हुए हैं. सोचा कि किसी के घर पर होगी. हम बारात के स्वागत में लग गए. सुबह होने पर फिर तलाश किया, पर बच्ची नहीं मिली. इसके बाद स्थानीय पुलिस चौकी पर उसके लापता होने की सूचना दी.

खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचें

वहीं रविवार की शाम करीब 5.00 बजे गांव से ही किसी ने पुलिस को बताया कि बाजरे के खेत में एक बच्ची का शव पड़ा है. सूचना पर पुलिस और बच्ची के घरवाले पहुंच गए. बच्ची का शव झाड़ियों में था और उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. पिता का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. शव को जलाया भी गया है.

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की सूचना पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. एसपी ने कहा कि शादी में आए रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola