ePaper

बांदा में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, मां-बेटा समेत 7 की मौत

Updated at : 30 Jun 2023 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
बांदा में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, मां-बेटा समेत 7 की मौत

Road Accident: बांदा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी.

विज्ञापन

लखनऊ. बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से जा घुसी. हादसे में बोलेरो में सवार 8 लोगों में से 7 की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. मरने वालों में मां और बेटा भी शामिल हैं. यह घटना गुरुवार की देर रात की है. पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा. जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के 13 साल के कल्लू को करंट लग गया था.

मां-बेटा समेत 7 की मौत

बच्चे को इलाज के लिए परिवार बोलेरो से बबेरू CHC जा रहा था. इसी बीच परैया दाई के पास 120 की रफ्तार से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. कल्लू को लेकर मां सैरबानो (38) बोलेरो से आनन-फानन बबेरू सीएचसी के लिए निकली. उनके साथ बोलेरो में मोहल्ला निवासी कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम (35), जाहिद (35), जाहिल (30) पुत्र अजमत, साकिर पुत्र नासिर समेत आठ लोग सवार थे. जिनमें से सात लोगों की मौत हो गयी है.

Also Read: यूपी में खोले जाएंगे 6609 नए पेट्रोल पंप, हर सड़क-हाइवे पर आसानी से मिलेगा पेट्रोल-डीजल, इस तरह करें आवेदन
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी. जोरदार टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला. हादसे में कल्लू, उसकी मां सैरबानो, कैफ, मुसाहिद, साकिर समेत एक अन्य की मौत हो गई. जहां से जाहिद व जाहिल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं इलाज के दौरान 1 अन्य की भी मौत होने की सूचना है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola