Hockey Star Mumtaz: गरीबी भी नहीं डिगा पाई मुमताज के हौसले, अंतरराष्ट्रीय फलक पर बढ़ाया भारत का मान

Women Hockey Junior Asia Cup: पहली दफा महिला जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी मुमताज खान की रविवार सुबह वतन वापसी हुई. मुमताज ने सिर्फ अपनी बहन को आने की सूचना दी थी. ऐसे में रोजमर्रा के काम में मसरूफ मां कैसर जहां की खुशी का ठिकाना ना रहा.
Women Hockey Junior Asia Cup: लखनऊ. पहली दफा महिला जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी मुमताज खान की रविवार सुबह वतन वापसी हुई. मुमताज ने सिर्फ अपनी बहन को आने की सूचना दी थी. ऐसे में रोजमर्रा के काम में मसरूफ मां कैसर जहां की खुशी का ठिकाना ना रहा. अचानक लाडली को सामने देख आंखें नम हो उठी और उसे गले लगा लिया. अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक बिखेर चुकी मुमताज ने लौटने के बाद अपने छोटे से घर में कई दिनों बाद मां के हाथ का खाना खाया और फिर परिवार के साथ प्रतियोगिता की तमाम बातें साझा कीं. में ने बेटी का मेडल चूमा, कहा- अभी बाकी है सफरः मुमताज ने प्रभात खबर को बताया, अभी सफर काफी लंबा है ओर देश के लिए बहुत कुछ करना है. टूर्नामेंट में मुमताज की स्टिक से छह गोल निकले थे. फाइनल में भी पहला गोल भी मुमताज की वजह से टीम के खाते में आया था मुमताज ने बताया कि अब उनका लक्ष्य सीनियर टीम में जगह बनाना है. सुनिए मुमताज ने और क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए