ePaper

Merry Christmas: कैथेड्रल चर्च में प्रभु यीशु के जन्म का उल्लास, देखें फोटो

Updated at : 25 Dec 2023 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Merry Christmas: कैथेड्रल चर्च में प्रभु यीशु के जन्म का उल्लास, देखें फोटो

राजधानी के चर्च क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी से डूब हुए थे. कैरल गीत की मधुर लहरियां गूंज रही थी. 24-25 दिसंबर की आधी रात को जैसे ही प्रभु यीशु ने जन्म लिया, बधाईयों का दौर शुरू हो गया. राजधानी लखनऊ के सेंट जोजफ कैथेड्रल चर्च में हजारों की संख्या में लोगों ने कैंडिल जलाए.

विज्ञापन
undefined

लखनऊ में नाव के आकार का बना सेंट जोजफ कैथेड्रल चर्च क्रिसमस के मौके पर रंगबिरंगी रोशनी से नहाया हुआ था. हर तरफ कैरल संगीत की धुन गूंज रही थी. चर्च के ऊपर बने क्रॉस पर एक तारा जगमगा रहा था. जो संदेश दे रहा था कि प्रभु यीशु जन्म लेने वाले हैं.

undefined

कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस के मौके पर हर जाति धर्म के लोगों की भीड़ रही. प्रभु यीशु का सभी ने स्वागत किया. कैंडिल जलायी. परिवार सहित लोग सेंटा की टोपी लगाकर मस्ती करते दिखे.

Also Read: क्रिसमस: राजधानी की नौ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 3 बजे के बाद बरतें सावधानी
undefined

कैथेड्रल चर्च में लोगों ने कैंडिल जलाकर अपनी विश मांगी. छोटे-छोटे बच्चे सेंटा की कैप पहने हुए थे. हर तरफ उल्लास का वातावरण था. प्रभु यीशु के जन्म के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दी.

Also Read: अखिलेश यादव ने फ्रांस में भारतीयों के रोके जाने पर कसा तंज, स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी के लिए बने सिरदर्द
undefined

रंगबिरंगी रोशनी वाली लाइट से सजा कैथेड्रल चर्च अलग ही छटा बिखेर रहा था. क्रॉस पर एक तारा भी जगमगा रहा था. एक तरफ मदर मैरी की मूर्ति भी रोशन थी. जहां लोग कैंडिल जला रहे थे. वहीं युवा इस माहौल को सेल्फी से साथ संजो रहे थे.

undefined

हजरतगंज स्थित सेंट जोजफ कैथेड्रल चर्च में शाम से ही लोगों की भीड़ हो गयी थी. ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के जन्म के स्वागत की तैयारियों में लगे थे. वहीं अन्य लोग इस मौके का गवाह बनने के लिये कैथेड्रल चर्च के परिसर में जमे हुए थे.

Also Read: अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट की नई तस्वीरें जारी, इस विमान से उतरेंगे पीएम मोदी, जानें किराया
undefined

राजधानी का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में सबसे बड़े कैथेड्रल चर्च की स्थापना 1860 में हुई थी. हालांकि, इसका वृहद स्वरूप 1977 नजर आया. भारतीय और इटेलियन आर्किटेक्ट की कल्पना को मूर्त रूप देने वाला यह चर्च नाव के आकार सा नजर आता है, जो इसे बेहद खास बनाता है.

undefined

लखनऊ के विभिन्न हिस्सों में बने चर्च भी क्रिसमस के मौके पर रंगीन रोशनी से सजे हुए थे. हर जगह प्रभु यीशु के जन्म की तैयारियां की गयी थी.

undefined

कैथेड्रल चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के बाद उनके प्रतीक को फादर चरनी में रखने के लिये ले गये. इस दौरान ईसाई समाज के प्रमुख लोग भी मौजूद थे. कैथेड्रल चर्च परिसर में ही झांकी भी सजाई गयी थी.

Also Read: UP News: उन्नाव में गंगा किनारे शिक्षक के शव को खा गए जानवर, पुलिस बनी रही बेफिक्र, हत्या के बाद फेंकी लाश
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola