सिलिंडर में ब्लास्ट कर दे दी जान, 37 दिन पहले पत्नी ने भी की थी आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सुसाइड के लिए गैस सिलिंडर में ही ब्लास्ट कर दिया. यह घटना गुरुवार देर रात की है.

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सुसाइड के लिए गैस सिलिंडर में ही ब्लास्ट कर दिया. यह घटना गुरुवार देर रात की है.

विज्ञापन

ब्लास्ट की वजह से घर में आग भी लग गयी. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद दमकल की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया. हालांकि, व्यक्ति की जान नहीं बचायी जा सकी है.

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक ने मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था. हालांकि, सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.

डीसीपी चारु निगम ने बताया कि बीते 27 जुलाई को इनकी पत्नी ने भी आपसी कलह के चलते सुसाइड किया था. अभिषेक परेशान थे. उन्होंने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं. जिसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola