ePaper

UP Election Results 2022: सुरक्षित सीटों पर SP ने बढ़ायी संख्या, BJP पहले की तरह नंबर एक पर

Updated at : 12 Mar 2022 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election Results 2022: सुरक्षित सीटों पर SP ने बढ़ायी संख्या, BJP पहले की तरह नंबर एक पर

UP Election Results 2022: भाजपा ने 18वीं विधानसभा के चुनाव में 65 सुरक्षित सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि सपा को 20 सीटों पर जीत मिली हैं. वहीं, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को किसी सुरक्षित सीट पर जीत नहीं मिली है.

विज्ञापन

UP Assembly Election Results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च को घोषित कर दिया गया. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है. अब नयी सरकार के गठन की कवायद भी तेज कर दी गयी है. इस बार के चुनाव में भाजपा ने आरक्षित सीटों पर अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा है. वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी सुरक्षित सीटों पर अपने प्रदर्शन में सुधार किया है.

भाजपा ने 65 सुरक्षित सीटें जीतीं

भाजपा ने 18वीं विधानसभा के चुनाव में 65 सुरक्षित सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि सपा को 20 सीटों पर जीत मिली हैं. वहीं, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस को किसी सुरक्षित सीट पर जीत नहीं मिली है.

Also Read: UP Election Results 2022: दलितों की राजधानी में नहीं चला बसपा सुप्रीमो मायावती का जादू, ऐसा रहा प्रदर्शन
सपा ने जीती ज्यादा सुरक्षित सीटें

17वीं विधानसभा (2017) के चुनाव में भाजपा को 70, सपा को सात, बसपा को दो और अन्य को 7 सुरक्षित सीटों पर जीत मिली थी. इस तरह से देखा जाए तो भाजपा की सीटों में गिरावट आयी है, जबकि सपा की सीटों में बढ़ोतरी हुई है. वह सात सीटों से 20 सीटों पर पहुंच गई है. यानी 13 सीटें उसने इस बार ज्यादा जीती हैं.

Also Read: Photos: योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बीजेपी सरकार बनाने का दावा किया पेश
86 सीटें सुरक्षित

बता दें, उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 86 सीटें सुरक्षित हैं. इसमें 84 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और दो सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं. भाजपा ने 2002 में 17, 2007 में 7, 2012 में 6 और 2017 में 70 आरक्षित सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, सपा ने 2002 में 39, 2007 में 12, 2012 में 59, और 2017 में 7 सुरक्षित सीटों पर जीत दर्ज की थी.

भाजपा ने जीती 255 सीटें

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों की बात करें तो भाजपा को 255, सपा को 111, अपना दल (सोनेलाल) को 12, निषाद पार्टी को 6, रालोद को 8, सुभासपा 6, कांग्रेस 2 और बसपा को एक सीट पर जीत दर्ज की.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola