ePaper

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण बने यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष, नई कमेटी हुई गठित

Updated at : 12 Feb 2024 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण बने यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष, नई कमेटी हुई गठित

**EDS, YEARENDERS 2023: PERSONALITIES IN THE NEWS** New Delhi: Wrestling Federation of India (WFI) chief and BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh leaves from his residence, in New Delhi, Thursday, July 20, 2023. (PTI Photo)(PTI12_22_2023_000158A)

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह को रविवार को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया. करन भूषण सिंह इससे पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की कमान अब तक बृजभूषण के ही हाथ थी.

विज्ञापन

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह को रविवार को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया. करन भूषण सिंह इससे पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की कमान अब तक बृजभूषण के ही हाथ थी. नवाबगंज के नंदिनीनगर स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) हुई. इस दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की देख-रेख में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की चुनावी प्रकिया पूरी हुई. बतौर पर्यवेक्षक ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि परमेंद्र सिंह एवं डब्ल्यूएफआई के प्रतिनिधि एसपी देशवाल मौजूद रहे. इस दौरान उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए करनभूषण सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया. उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही सुरेशचंद्र उपाध्याय को महासचिव, संजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप, आनंद देव उपाध्याय एवं चंद्रविजय सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया. अखंड प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए हैं. इस बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की तरफ से 5 एजीएम भी चुने गए हैं. इस चुनाव में ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से परमेंद्र सिंह और भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नामित एसपी देशवाल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे.

Also Read: UP से BJP ने राज्य सभा के लिए 7 नामों का किया ऐलान, संगीता-साधना के सहारे काशी क्षेत्र के इन दो लोकसभा पर नजर
कुश्ती को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास- करण भूषण सिंह

बता दें कि एजीएम की बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ चुनाव को लेकर के प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह और उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित अध्यक्ष करण भूषण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया. भारतीय कुश्ती संघ की एजीएम की मीटिंग के दौरान राजीव सिंह, रानू, विकास बागी, संतोष बंटी, अभिषेक सिंह, गोलू, हिंदू भूषण, नवाबगंज अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे. उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष करण भूषण सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का चुनाव नहीं हुआ था. जिसको लेकर के उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की सारी गतिविधियां रुकी हुई थी. अब चुनाव संपन्न हो गया है तो एक बार फिर से कुश्ती को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा. जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा कुश्ती चैम्पियनशिप भी कराई जाएगी.

Also Read: राहुल गांधी ने यूपी में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समय घटाया, इस कारण से लिया यह फैसला

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola