यूपी के सुल्तानपुर में किसान नेता की हत्या, थाने से सिर्फ 500 मीटर दूर गोलियों से बदमाशों ने कर दिया छलनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2021 10:19 PM
बदमाशों ने देर शाम किसान नेता आशीष वर्मा को उनकी दुकान पर गोलियों से छलनी कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना कादीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की बताई जाती है.
Sultanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर मे शनिवार को किसान यूनियन के नेता की ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी गई. बदमाशों ने देर शाम किसान नेता आशीष वर्मा को उनकी दुकान पर गोलियों से छलनी कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना कादीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की बताई जाती है. बड़ी बात यह है थाना से 500 किमी आशीष वर्मा की हत्या की गई.
बताया जाता है कि किसान नेता आशीष वर्मा (55) अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी बीच हथियार से लैस बदमाश वहां आए और आशीष वर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आशीष वर्मा ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. फायरिंग के कारण दुकान के आसपास भगदड़ मच गई. दुकान से कोतवाली की दूरी 500 मीटर है.
पुलिस का कहना है कि मृतक आशीष वर्मा किसान यूनियन के नेता थे. आशीष का नूरपुर बनके गांव के ही धर्मराज पाल, श्याम बहादुर वर्मा, अमर बहादुर वर्मा और रामअरज वर्मा से जमीन का विवाद चल रहा था. इसमें एक मामला कोर्ट में लंबित है. जबकि, दूसरा मामला एसडीएम जयसिंहपुर की कोर्ट में चल रहा है.
शनिवार को आशीष वर्मा एसडीएम जयसिंहपुर कोर्ट से मामले की पैरवी करने गए थे. इसके बाद वो वापस लौट रहा था. वो अपनी दुकान पर लौटे ही थे कि हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इसके बाद हमलावार हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है.
Also Read: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर CM योगी की बैठक, चेतावनी- काम करें, नौटंकी नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










