भोजपुरी की इन हसीनाओं के बीच घमासान, मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाती दिखीं रिंकू घोष और काजल राघवानी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Jun 2023 5:20 PM

विज्ञापन

Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री रिंकू घोष और काजल राघवानी पहली बार एक साथ भोजपुरी फिल्म 'देवरानी जेठानी' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में रिंकू घोष जेठानी और काजल राघवानी देवरानी की भूमिका में नजर आएंगी.

विज्ञापन

Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म ‘देवरानी-जेठानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है. फिल्म का फर्स्ट लुक इतना धासू है कि हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. इस भोजपुरी फिल्म की लीड एक्ट्रेस काजल राघवानी और रिंकू घोष हैं. फिल्म की कहानी घर-परिवार पर आधारित है. देवरानी और जेठानी से खूबसूरत और कोई होई नहीं सकता है. लेकिन देवरानी -जेठानी दोनों को अपनी मर्यादा में रहकर एक दूसरे की इज्जत करनी होगी. अगर देवरानी अपनी जेठानी को बड़ी बहन मान ले और जेठानी अपनी देवरानी को छोटी बहन जैसा प्यार दे तो इस रिश्ते में कभी खटास आ ही नहीं सकता है. हालांकि देवरानी और जेठानी के बीच मधुर रिश्ते बहुत कम ही देखने को मिलते हैं.

‘देवरानी जेठानी’ में नजर आएंगी रिंकू घोष और काजल राघवानी

भोजपुरी अभिनेत्री रिंकू घोष और काजल राघवानी पहली बार एक साथ भोजपुरी फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में रिंकू घोष जेठानी और काजल राघवानी देवरानी की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं काजल राघवानी और रिंकू घोष के साथ मुख्य भूमिका में गौरव झा और देव सिंह नजर आएंगे. भोजपुरी फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ का फर्स्ट लुक के अनुसार फिल्म में देवरानी और जेठानी के बीच जमती नहीं है. काजल राघवानी गुस्से में रिंकू घोष को लुक दे रही हैं, तो रिंकू घोष भी उसी अंदाज में हाथ में पलटा लिए काजल राघवानी को घूर रही हैं. फिल्म की कहानी पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की गई है कि देवरानी और जेठानी के बीच किस तरह के संबंध होने चाहिए. छोटी -छोटी बातों को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच खटास हो सकती हैं, लेकिन अगर दोनों अपने रिश्तों के अहमियत को समझे तो इससे खूबसूरत रिश्ता कुछ और नहीं हो सकता है.

undefined
भोजपुरी फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ के फर्स्ट लुक रिलीज

भोजपुरी फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ के फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि ‘देवरानी जेठानी’ के रिश्ते पर आधारित कई फिल्में लोगों ने देखी होगी. लेकिन उन सब से अलग और नया हमारी फिल्म है. हमने इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया है. फिल्म महिला प्रधान है, यह तो फिल्म के लुक और नाम से पता चल गया होगा.इस फिल्म में हर एक किरदार खास है, जो फिल्म की कहानी को पूरी सार्थकता के साथ आगे लेकर चलने वाली है. यह फिल्म लोगों का मनोरंजन तो करेगी ही साथ ही इस फिल्म के माध्यम से बहुत ही खूबसूरत संदेश भी देने की कोशिश की गई है.

Also Read: अयोध्या राम मंदिर में इस दिन विराजमान होंगे भगवान राम, नयी मूर्ति अभिषेक के लिए पीएम मोदी को भेजा गया पत्र इस फिल्म में मिला गांव का अनुभव: काजल राघवानी

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने कहा कि आजकल की भोजपुरी फिल्मों से गांव के मिट्टी की मिठास गायब होती जा रही है. इस फिल्म में हमारे देश का असली गांव देखने को मिलेगा, जब महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाती थी. फिल्म में शूटिंग के दौरान मिट्टी के बने चूल्हे पर खाना पकाने का मेरे लिए एक अलग अनुभव रहा है. घर में मम्मी से सुना करती थी जब वह मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाती थी. मैं सोचती थी कि कैसे मिट्टी के चूल्हे पर खाना लोग बनाते रहे होंगे. खाना बनाने से लेकर कोई भी काम अगर आप दिल से करें तो उससे आपको को एक अलग आनंद की अनुभूति होती है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola