UP Election 2022: करहल में जेठ के खिलाफ प्रचार करेंगी अपर्णा? मुलायम सिंह की छोटी बहू ने दिया ये जवाब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2022 7:37 PM
ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि करहल विधानसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव अपने जेठ अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी. दरअसल, कुछ दिनों पहले ही अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर भी मतदान है. यहां से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं और उनसे मुकाबला का जिम्मा मिला है बीजेपी कैंडिडेट एसपी सिंह बघेल को. ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि करहल विधानसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव अपने जेठ अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी. दरअसल, कुछ दिनों पहले ही अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था. अपर्णा यादव लगातार बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी कर रही हैं.
अपर्णा यादव ने एबीपी न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि बीजेपी हाईकमान उन्हें जगह-जगह प्रचार के लिए भेज रही है. अगर बीजेपी हाईकमान उन्हें करहल में चुनाव प्रचार के लिए भेजती है तो वो इसे जरूर स्वीकार करेंगी. फिलहाल, बीजेपी हाईकमान की तरफ से करहल भेजने का आदेश नहीं आया है.
बीजेपी हाईकमान जहां चुनाव प्रचार करने के लिए मुझे भेजेगी, मैं वहां जाऊंगी. मैं रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच और कानपुर देहात में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर चुकी हूं. मैं लखनऊ की कई सीट पर भी चुनाव प्रचार कर रही हूं. मैं परिवारवादी के साथ नहीं हूं. मैं राष्ट्रवादी पार्टी के साथ हूं.
अपर्णा यादव, बीजेपी नेता
अपर्णा यादव की बात करें तो वो मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अपर्णा यादव ने जनवरी में सपा को छोड़ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. अपर्णा यादव ने 2017 का चुनाव लड़ा था. उन्हें सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से पार्टी ने उतारा था. यहां से अपर्णा यादव बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हारी थीं. अभी अपर्णा यादव बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










