बिकरु कांड के एक और अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Aug 2020 2:04 PM
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरु गांव में पिछले महीने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले के एक अन्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरु गांव में पिछले महीने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले के एक अन्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बिकरु हत्याकांड के आरोपी गोविंद सैनी ने सोमवार को कानपुर देहात की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि उसके वकील ने आत्मसमर्पण के लिए अदालत में अर्जी दी थी.
श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने सैनी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की अर्जी देने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि सैनी पर 25000 रुपये का ईनाम घोषित था.
पुलिस बिकरु कांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में सैनी से गहन पूछताछ करेगी. इससे पहले बिकरु कांड मामले में मुख्य आरोपी और पिछले महीने एसपीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गये विकास दुबे के सहयोगियों दयाशंकर अग्निहोत्री, श्याम बाबू वाजपेई, जहान यादव, शशिकांत मोनू और शिवम दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है.
मामले में छोटू शुक्ला, शिव तिवारी, विष्णु पाल यादव, रामू बाजपेई, हीरू दुबे और बाल गोविंद नामक अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. बिकरु कांड मामले के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे और उसके साथी प्रभात मिश्रा, अमर दुबे, बउवा दुबे, प्रेम कुमार पांडे और अतुल दुबे पिछले महीने पुलिस के साथ अलग-अलग हुई मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं. गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को कानपुर के बिकरु कांड में विकास दुबे के गुर्गों ने दबिश डालने गयी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनमें से आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी.
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरु गांव में पिछले महीने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले के एक अन्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बिकरु हत्याकांड के आरोपी गोविंद सैनी ने सोमवार को कानपुर देहात की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि उसके वकील ने आत्मसमर्पण के लिए अदालत में अर्जी दी थी. श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने सैनी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की अर्जी देने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि सैनी पर 25000 रुपये का ईनाम घोषित था.
पुलिस बिकरु कांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में सैनी से गहन पूछताछ करेगी. इससे पहले बिकरु कांड मामले में मुख्य आरोपी और पिछले महीने एसपीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गये विकास दुबे के सहयोगियों दयाशंकर अग्निहोत्री, श्याम बाबू वाजपेई, जहान यादव, शशिकांत मोनू और शिवम दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है.
मामले में छोटू शुक्ला, शिव तिवारी, विष्णु पाल यादव, रामू बाजपेई, हीरू दुबे और बाल गोविंद नामक अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. बिकरु कांड मामले के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे और उसके साथी प्रभात मिश्रा, अमर दुबे, बउवा दुबे, प्रेम कुमार पांडे और अतुल दुबे पिछले महीने पुलिस के साथ अलग-अलग हुई मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं.
गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को कानपुर के बिकरु कांड में विकास दुबे के गुर्गों ने दबिश डालने गयी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनमें से आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए