ePaper

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले साथ आये अखिलेश यादव और ओपी राजभर, मिलकर करेंगे बीजेपी का सामना

Updated at : 20 Oct 2021 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले साथ आये अखिलेश यादव और ओपी राजभर, मिलकर करेंगे बीजेपी का सामना

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और ओपी राजभर साथ आ गए हैं. दोनों की पार्टी सपा और सुभासपा मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे. बुधवार को अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच हुए मुलाकात में इस पर सहमति हो गई. इसी के साथ कई दिन से बीजेपी के साथ राजभर के आने की अटकलों पर भी विराम लग गया.

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सपा और सुभासपा के बीच गठबंधन की जानकारी दी. सपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे. सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!

Also Read: UP Election 2022 : सीएम योगी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमिताभ ठाकुर, जानें क्या बोले ओम प्रकाश राजभर?

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री रहे ओपी राजभर ने भी ट्वीट कर सपा के साथ जाने की खबर पर मुहर लगायी. उन्होंने लिखा, अबकी बार, भाजपा साफ़! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ. दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार. मा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की.

Also Read: किधर जाएंगे ओपी राजभर? अब बोले- योगी साधु हैं, उन्हें मठ-मंदिर में रहना चाहिए, सीएम अखिलेश यादव को बनना चाहिए

गौरतलब है कि सुभासपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलदरपुर में 27 अक्टूबर को महापंचायत बुलाई गई है.माना जा रहा है कि इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन संबंधी घोषणा की जाएगी.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola