Bundelkhand Expressway: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 80 फीसदी से अधिक काम पूरा, लोकार्पण जल्द- ACS अवनीश अवस्थी

Updated:
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे का 80 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है. जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा.

विज्ञापन
undefined

Bundelkhand Expressway: अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी रविवार को हमीरपुर पहुंचे. यहां उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया और अफसरों व इंजीनियरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए.

विज्ञापन
undefined

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बुंदलेखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. सीएम योगी कल एक्सप्रेसवे का रिव्यू करेंगे.

undefined

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि बेतवा नदी पर 18 महीनों में पुल़ बना है. यह देश का सबसे जल्दी बनने वाला पुल है. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरू किया जाएगा.

undefined

बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे पर 4 रेलवे ओवर ब्रिज, 14 दीर्घ सेतु, 06 टोल प्लाजा, 07 रैम्प प्लाजा, 268 लघु सेतु, 18 फ्लाई ओवर और 214 अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा. इसकी लंबाई 296 किमी होगी. इस एक्सप्रेसवे से चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा की जनता लाभान्वित होगी.

undefined

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को देश की राजधानी दिल्ली से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे केमाध्यम से जोड़ेगा. बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे हैण्डलूम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों , भंडार गृह, मण्डी तथा दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना हेतु एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola