ePaper

Aaj Ka Rashifal 21 नवंबर 2023: कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के सामने आएंगी चुनौती, आज का राशिफल

Updated at : 21 Nov 2023 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 नवंबर 2023: कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के सामने आएंगी चुनौती, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 नवंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 21 नवंबर 2023: कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के सामने आएंगी चुनौती, आज का राशिफल

  • मेष राशि (Aries Horoscope)

    उन्नति के नये मार्ग प्राप्त होंगे. मन का असंतोष दूर होगा. स्थान परिवर्तन का योग है. नये कार्यक्षेत्रों में प्रवेश होगा. आय में बढ़ोतरी होगी. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा. भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे.

    शुभ अंक-8 शुभ रंग- लाल

  • वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

    आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य में अनुकूल स्थिति रहेगी. सोचे कार्य भी समय पर पूरे होंगे. शत्रुपक्ष पर प्रभाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में उत्तम समय व्यतीत करेंगे. उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी. पारिवारिक मामलों में स्थिति संतोषजनक रहेगी.

    शुभ अंक-5 शुभ रंग- नीला

  • मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

    आर्थिक स्थिति आज उत्तम रहेगी. परिवार के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे. बड़ा निवेश करने के बारे में विचार करेंगे. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी.

    शुभ अंक-4 शुभ रंग- हल्का पीला

  • कर्क राशि (Cancer Horoscope)

    प्रियजन से उपहार की प्राप्ति होगी. आय के अन्य स्रोत प्राप्त होंगे. घर के रख-रखाव में धन खर्च करेंगे. व्यापार से संबंधित अपनी जानकारी गोपनीय रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्य पूर्ण होने में समय अधिक लगेगा। लेन-देन में सावधानी रखें.

    शुभ अंक-1, शुभ रंग-बैंगनी

  • सिंह राशि (Leo Horoscope)

    बाहरी और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा. कायक्षेत्र में किसी तरह की प्रतिस्पर्धा में पड़ने से बचें. व्यापार में प्रगति होगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. नयी संपत्ति प्राप्त होगी.

    शुभ अंक-8 शुभ रंग- पीला

  • कन्या राशि (Virgo Horoscope)

    कार्य में सफलता के लिए मेहनत अधिक होगी. बाहरी खर्च की अधिकता रहेगी. जोखिम लेकर कार्य करना भारी पड़ सकता है. स्वयं पर आज नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी होगी. बड़ों की सलाह काम आएगी. जल्दबाजी नहीं करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

    शुभ अंक-9, शुभ रंग- काला

  • तुला राशि (Libra Horoscope)

    आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. सभी प्रयास सफल रहेंगे. बाधाएं दूर होगी. व्यापार में साझेदारी फलदायक रहेगी. सुखद परिणाम प्राप्त होंगे. किसी खास फैसले को लेकर संयम बना रहेगा. भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे.

    शुभ अंक-5 शुभ रंग- नारंगी

  • वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

    आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार में सुखद स्थिति रहेगी. भूमि-भवन संबंधी कार्यों में प्रगति आएगी. नये लोगों से मुलाकात होगी. भविष्य के लिए योजनाएं बनाने में व्यस्त होंगे. परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी.

    शुभ अंक-8, शुभ रंग- हरा

  • धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

    लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें. काम समय से पूर्ण होंगे. उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी. मानसिक शांति प्राप्त होगी. परिवार के साथ बाहर छोटी यात्रा पर जायेंगे. मन में उत्साह बना रहेगा. लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

    शुभ अंक- 2, शुभ रंग-नीला

  • मकर राशि (Capricorn Horoscope)

    घर में खानपान के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. संतान से उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी, मान बढ़ेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. प्रसन्नता रहेगी. पड़ोसी से विवाद हो सकता है. विवाद को बढ़ावा नहीं दें. उधार दिया गया धन प्राप्त होगा. व्यापार का विस्तार होगा.

    शुभ अंक-5, शुभ रंग-सफेद

  • कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

    कार्यभार बढ़ेगा. पदोन्नति प्राप्त होगी. जरूरी कार्यों को पूर्ण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. नयी योजना पर कार्य करेंगे. व्यापार का विस्तार होगा. निवेश करना फलदायक रहेगा. गृह परिवर्तन के योग हैं. बाधा दूर होगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

    शुभ अंक-2 शुभ रंग- गुलाबी

  • मीन राशि (Pisces Horoscope)

    कार्य में प्रगति आएगी. नये लोगों से मुलाकात भविष्य के लिये फलदायक रहेगी. व्यापार में नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी. पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रहेगी. घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. मित्र से उपहार प्राप्त होगा.

  • शुभ अंक-8, शुभ रंग- नीला

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola