ePaper

Ayodhya: अयोध्या के लिए 8 नई फ्लाइट, आज से शुरू होगा संचालन, चेन्नई, अहमदाबाद, मुंबई सीधे जुड़े

Updated at : 01 Feb 2024 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Ayodhya: अयोध्या के लिए 8 नई फ्लाइट, आज से शुरू होगा संचालन, चेन्नई, अहमदाबाद, मुंबई सीधे जुड़े

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले ही उड़ानों का संचालन शुरू हो गया था. अभी तक यहां साप्ताहिक फ्लाइट ही थी. लेकिन अब प्रतिदिन फ्लाइट मिलेंगी.

विज्ञापन

लखनऊ: श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए 1 फरवरी से 8 नई फ्लाइट का संचालन होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ इन स्पाइस जेट की इन फ्लाइट्स का शुभारंभ करेंगे. ये फ्लाइट अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से सीधे जोड़ेंगी. बुधवार को छोड़कर दिल्ली-अयोध्या के लिए रोज उड़ान होगी. अयोध्या अहमदाबाद के लिए गुरुवार को छोड़कर रोजाना फ्लाइट मिलेगी. चेन्नई अयोध्या, मुंबई अयोध्या के बीच रोज फ्लाइट का संचालन होगा. दरभंगा अयोध्या, पटना अयोध्या और जयपुर अयोध्या के लिए फ्लाइट का शेड्यूल तय हो गया है.

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले ही उड़ानों का संचालन शुरू हो गया था. अभी तक यहां साप्ताहिक फ्लाइट ही थी. लेकिन अब प्रतिदिन फ्लाइट मिलेंगी. प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से आने से श्रद्धालुओं के लिए फ्लाइट शुरू होने से राहत मिलेगी. रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. इनमें से अन्य राज्यों व विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी अच्छी खासी है.

Also Read: UP Breaking News Live : उत्तर प्रदेश की झांकी ‘विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ को मिला द्वितीय पुरस्कार
ये है फ्लाइट शेड्यूल

फ्लाइट्स – डिपार्चर – अराइवल – डे

  • दिल्ली अयोध्या- 10.40 – 12.00 प्रतिदिन (बुधवार छोड़कर)

  • अयोध्या दिल्ली- 08.40 – 10.00 प्रतिदिन (बुधवार छोड़कर)

  • चेन्नई अयोध्या – 12.40 – 15.15 प्रतिदिन

  • अयोध्या चेन्नई – 16.00 – 19.20 प्रतिदिन

  • अहमदाबाद अयोध्या- 06.00- 08.00 प्रतिदिन (बुधवार छोड़कर)

  • अयोध्या अहमदाबाद- 12.30- 14.25 प्रतिदिन (बुधवार छोड़कर)

  • जयपुर अयोध्या- 07.30 – 09.15 2, 4, 6, 7

  • अयोध्या जयपुर- 15.45 – 17.30 2, 4, 6, 7

  • पटना अयोध्या – 14.25 – 15.25 2, 4, 6, 7

  • अयोध्या पटना – 13.00 – 14.00 2, 4, 6, 7

  • दरभंगा अयोध्या- 11.20 – 12.30 2, 4, 6, 7

  • अयोध्या दरभंगा- 09.40 – 10.50 2, 4, 6, 7

  • मुंबई अयोध्या – 08.20 -10.40 प्रतिदिन

  • अयोध्या मुंबई – 11.15 -13.20 प्रतिदिन

  • बेंगलुरु अयोध्या – 10.50 -13.30 1, 3, 5, 7

  • अयोध्या बेंगलुरु – 14.10 -16.45 1, 3, 5, 7

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola