उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने को मंजूरी दी

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने के निर्णय को बुधवार को मंजूरी दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि अयोध्या मुख्यालय से […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अयोध्या में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने के निर्णय को बुधवार को मंजूरी दी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि अयोध्या मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम धन्नीपुर, तहसील सोहावल रौनाही थाने के दो सौ मीटर के पीछे पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने के लिए मंगलवार को मंत्रिमंडल ने अनुमोदन किया.

सुप्रीम कोर्ट ने गत नौ नवंबर के अपने ऐतिहासिक निर्णय में अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण करने और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए देने का आदेश दिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola