मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों का लापता सजायाफ्ता कानपुर से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 6:42 PM
लखनऊ : मुंबई में साल 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में पैरोल पर छूटने के बाद लापता हुए एक सजायाफ्ता को शुक्रवार को कानपुर से गिरफ्तार किया गया. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्थान की अजमेर केंद्रीय कारागार से हाल में 21 दिन के पैरोल पर […]
लखनऊ : मुंबई में साल 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में पैरोल पर छूटने के बाद लापता हुए एक सजायाफ्ता को शुक्रवार को कानपुर से गिरफ्तार किया गया.
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्थान की अजमेर केंद्रीय कारागार से हाल में 21 दिन के पैरोल पर छूटा जलीस अंसारी (68) गुरुवार को लापता हो गया था. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मुंबई के अग्रीपाड़ा थाने में दर्ज करायी गयी थी. उन्होंने बताया कि अंसारी को कानपुर के फेथफुलगंज क्षेत्र में उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था. उसके कब्जे से 47780 रुपये, एक पॉकेट डायरी, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया है. अंसारी को लखनऊ लाया गया है और स्पेशल टास्क फोर्स तथा सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं कि उसका इरादा क्या था.
अंसारी को पैरोल के दौरान रोजाना पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे और दोपहर 12 बजे अग्रीपाड़ा थाने में हाजिरी देनी होती थी. मगर वह गुरुवार को निर्धारित समय पर थाने नहीं पहुंचा था. गुरुवार को उसके बेटे जैद ने पुलिस को बताया था कि जलीस सुबह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाने की बात कहकर घर से निकले, मगर नहीं लौटे. उसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी.
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अंसारी टाइम बम और टीएनटी को डेटोनेट करने का माहिर माना जाता है. वह वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों समेत 50 से ज्यादा बमकांडों में शामिल था. सिंह ने बताया कि अंसारी के गुमशुदा होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया गया था, क्योंकि उसके नेपाल के रास्ते देश से फरार हो जाने की आशंका थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










