प्रियंका गांधी ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- यूपी सरकार में कर्मचारी आत्महत्या को मजबूर

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कर्मचारी आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं. यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही है. उत्तर प्रदेश के बांदा में कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण एक स्कूल अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) की कथित खुदकुशी की घटना पर दुख जताते हुए शनिवार को उन्होंने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कर्मचारी आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं. यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कही है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बांदा में कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण एक स्कूल अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) की कथित खुदकुशी की घटना पर दुख जताते हुए शनिवार को उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि कर्मचारी आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं.

प्रियंका ने बांदा की घटना से जुड़ी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ” बांदा की ये घटना बहुत ही दुखद है। भाजपा ने आज कर्मचारियों को इस स्थिति में ला दिया है कि वे आत्महत्या को मजबूर हैं. ” उन्होंने दावा किया, ”अनुदेशकों के साथ भाजपा ने ऐसा धोखा किया है कि हमारे ये मेहनती कर्मचारी भीषण आर्थिक तंगहाली झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी."

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola