आईएस से संबंध रखने के मामले में एनआईए का हापुड़ में छापा, तीन हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हापुड़ : आईएस से संबंध रखने वाले आतंकियों की धरपकड़ के लिए आज फिर एनआईए की टीम ने हापुड़ जनपद के दो गांव अठसैनी व बदरखा में छापेमारी कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया. इन तीनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि एनआईए की टीम आंतकवादियों […]
विज्ञापन
हापुड़ : आईएस से संबंध रखने वाले आतंकियों की धरपकड़ के लिए आज फिर एनआईए की टीम ने हापुड़ जनपद के दो गांव अठसैनी व बदरखा में छापेमारी कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया. इन तीनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि एनआईए की टीम आंतकवादियों की धरपकड़ कर रही है.
इसी क्रम में आज तड़के एनआईए की टीम ने गांव बदरखा व अठसैनी में छापेमारी की और तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से कोतवाली गढ़ में पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस एनआईए की टीम का पूरा सहयोग कर रही है.
गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व एनआईए की टीम ने धौलाना के पिपलेड़ा गांव में छापा मारा था और एक शिक्षक से पूछताछ की थी. बाद में उसे छोड़ दिया गया. वहीं एक पखवाड़े पूर्व सिंभावली के गांव वैठ में छापा मारकर मौलवी शाकिब को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










