आगरा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी जो लोग एक दूसरे के विरोधी थे, चौकीदार की ईमानदारी से डरकर साथ आ रहे

आगरा (उत्तर प्रदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ‘सबका साथ-सबका विकास’ का हमारा मिशन एक नये पड़ाव पर पहुंच रहा है. पीएम मोदी ने यहां कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया. पीएम मोदी ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा […]
आगरा (उत्तर प्रदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ‘सबका साथ-सबका विकास’ का हमारा मिशन एक नये पड़ाव पर पहुंच रहा है. पीएम मोदी ने यहां कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया.
Prime Minister Narendra Modi in Agra: Those didn't even see face to face with each other, are getting scared looking at the chowkidaar. They think whatever happens to us will happen, but chowkidaar should be removed first. Till chowkidaar is there nobody can loot. pic.twitter.com/tPsm1ZmYRO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 9, 2019
पीएम मोदी ने सामान्य वर्ग के गरीबों को नौकरी और शिक्षा में दस प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की चर्चा की. उन्होंने कहा कि गरीबों को सामाजिक सुरक्षा और समानता दिलाने के लिए हमने यह प्रयास किया. कल पूरे देश ने देखा है कि किस प्रकार लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पास किया गया है.
पीएम मोदी ने कहा यह ऐसा चौकीदार है जो बिना डरे, बिना रूके ईमानदारी से अपना काम कर रहा है. चौकीदार की ईमानदारी से डर कर जो लोग एक दूसरे का मुंह देखने के लिए तैयार नहीं होते थे, वे देश के चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




